बेहतर शिक्षा को प्रशिक्षण जरूरी : अध्यक्ष
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2016 7:06 AM
विज्ञापन
शिक्षा के क्षेत्र को व्यापक बनायें : डीइओ सीतामढ़ी : प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की ओर से हेलेंस स्कूल, डुमरा में रविवार को ‘गुणवत्तापूर्ण शिक्षा’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के दर्जनों प्राइवेट स्कूल के निदेशक व प्राचार्य शामिल हुए. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यअतिथि व प्रभारी डीइओ उमेश प्रसाद सिंह एवं डीपीओ […]
विज्ञापन
शिक्षा के क्षेत्र को व्यापक बनायें : डीइओ
सीतामढ़ी : प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की ओर से हेलेंस स्कूल, डुमरा में रविवार को ‘गुणवत्तापूर्ण शिक्षा’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के दर्जनों प्राइवेट स्कूल के निदेशक व प्राचार्य शामिल हुए. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यअतिथि व प्रभारी डीइओ उमेश प्रसाद सिंह एवं डीपीओ स्थापना प्रेमचंद समेत अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
मौके पर डीइओ प्रसाद ने कार्यशाला को अति महत्वपूर्ण बताते हुए आयोजन के लिए एसोसिएशन के अध्यक्ष बीके मिश्रा समेत अन्य को धन्यवाद दिया. साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने व समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को अपने स्तर से निजी विद्यालयों से जोड़ कर शिक्षा के क्षेत्र को व्यापक बनाने की अपील की. बताया कि सरकार प्रायोजित नियमों का पालन करें, अनुदान शीघ्र मिलेगा.
बीइओ को सूची सौंपे: डीपीओ
मौके पर डीपीओ प्रेमचंद्र ने कहा कि निजी स्कूल प्रबंधनों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ही छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों के मंशा को भी समझने की जरूरत है. 25 फीसदी बच्चों के नामांकन संबंधी सूची जो प्राप्त हुई थी, उसके आधार पर वर्ष 14-15 के सरकार की ओर से प्राप्त अनुदान की राशि का शीघ्र भुगतान किया जायेगा. कहा, बहुत सारे निजी स्कूलों द्वारा अब तक सूची नहीं सौंपी गयी है. ऐसे स्कूल के प्रबंधक संबंधित बीइओ के पास शीघ्र सूची सौंपे. गुणवत्तापूर्ण का लें संकल्प
एसोसिएशन के अध्यक्ष मिश्रा ने निजी स्कलों के निदेशक व प्राचार्य से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व सरकार के नीतियों का अक्षरश: पालन करने की अपील की. साथ हीं कहा कि समय-समय पर बेहतर शिक्षा को प्रशिक्षण जरूरी है. उनका यह प्रयास होगा कि आगे भी शिक्षकों को शिक्षाविदों का मार्गदर्शन मिलता रहे. शिक्षकों से बच्चों के साथ दोस्ताना संबंध कायम कर उन्हें बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की गयी.
इन्होंने दिया प्रशिक्षण
अकादमिक गतिविधि विषय पर शिक्षाविद् प्रो मिथिला बिहारी शरण तो विद्यालय संचालन, कार्यशाला प्रबंधन व शिक्षक संचालन संबंध पर सुरेंद्र नारायण झा ने अपने विचार व्यक्त किये. वहीं, वर्ग प्रबंधन व रुटीन फ्रेमिंग पर राजीव कुमार पांडेय एवं सतत व समग्र मूल्यांकन विषय पर गणेश झा ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया. मौके पर जिला मुख्यालय, डुमरा, शहर व प्रखंड से आये दर्जनों स्कूल के निदेशक व प्राचार्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










