संस्थान ने मनाया तीसरा वार्षिक समारोह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2016 7:06 AM

विज्ञापन

सीतामढ़ी : शहर से सटे लक्ष्मी नगर मेहसौल गोट स्थित आकांक्षा सेवा संस्थान में तृतीय वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया. मुख्यअतिथि के रूप में बीडीओ, डुमरा संजय कुमार सिन्हा को निदेशक ललित किशोर कुमार ने बुके देकर सम्मानित किया. निदेशक ने बताया कि संस्थान की ओर से गरीब, असहाय, निर्धन, दलित, महादलित व कमजोर […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : शहर से सटे लक्ष्मी नगर मेहसौल गोट स्थित आकांक्षा सेवा संस्थान में तृतीय वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया. मुख्यअतिथि के रूप में बीडीओ, डुमरा संजय कुमार सिन्हा को निदेशक ललित किशोर कुमार ने बुके देकर सम्मानित किया. निदेशक ने बताया कि संस्थान की ओर से गरीब, असहाय, निर्धन, दलित, महादलित व कमजोर परिवार के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देती है. बीडीओ ने कहा कि अभिभावक बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजें.

ताकि निरक्षरता को दूर कर शिक्षित समाज की स्थापना कर सके. नेक कार्य के लिए बीडीओ ने निदेशक ललित कुमार की प्रशंसा करते हुए बधाई दी. इस अवसर पर बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. मौके पर संस्था के सचिव राकेश कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर राहुल कुमार, सूरज कुमार राम, मनोज कुमार राम, हरेंद्र कुमार, रोहित कुमार, श्याम कुमार, चंद्रिका कुमार, विपिन कुमार, लक्ष्मण राम, ललिता देवी व मीना देवी के अलावा स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन