वृद्ध को अगवा कर जमीन लिखवाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2016 7:05 AM
सीतामढ़ी : बथनाहा थाना क्षेत्र के टंडसपुर रुपौली गांव में एक वृद्ध को अगवा कर जमीन लिखवाने का मामला प्रकाश में आया है. जमीन लिखवाने के उपरांत वृद्ध को मरणासन्न स्थिति में घर के पास से छोड़ कर अपहर्ता भाग निकले. इस संबंध में विजय राम ने शनिवार को एसपी को आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई […]
सीतामढ़ी : बथनाहा थाना क्षेत्र के टंडसपुर रुपौली गांव में एक वृद्ध को अगवा कर जमीन लिखवाने का मामला प्रकाश में आया है. जमीन लिखवाने के उपरांत वृद्ध को मरणासन्न स्थिति में घर के पास से छोड़ कर अपहर्ता भाग निकले. इस संबंध में विजय राम ने शनिवार को एसपी को आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगायी है, जिसमें ग्रामीण महावीर राम, नथुनी राम, रवींद्र राम, रामाशंकर राम, पिंटू राम एवं बच्चू राम को आरोपित किया गया है.
विजय ने बताया है कि उक्त लोगों ने उसके पिता राम एकबाल राम को बहला फुसला कर घर ले गया, फिर छुपा कर कुछ दिन रखा. उसके बाद अपहरण कर डराने धमकाने के बाद घरारी की जमीन लिखवा लिया. काफी खोजने के बाद भी पिता का पता नहीं चला. उसने बथनाहा थानाध्यक्ष को भी इसकी सूचना दी थी. कोर्ट में मुकदमा भी दर्ज किया है. 29 जनवरी की रात्रि उसके पिता को उक्त लोग घर के पास मरणासन्न अवस्था में छोड़ कर फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










