छह पीएचसी प्रभारी से मांगा स्पष्टीकरण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jan 2016 4:21 AM

विज्ञापन

डुमरा : समाहरणालय में शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक डीडीसी ए रहमान की अध्यक्षता में हुई. नियमित टीकाकरण की समीक्षा के दौरान पाया गया कि छह प्रखंडों में ठीक ढंग से काम नहीं किया गया है. इनमें नानपुर, बाजपट्टी, रीगा, बथनाहा, पुपरी व सुप्पी पीएचसी शामिल है. डीडीसी ने उक्त सभी छह पीएचसी […]

विज्ञापन

डुमरा : समाहरणालय में शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक डीडीसी ए रहमान की अध्यक्षता में हुई. नियमित टीकाकरण की समीक्षा के दौरान पाया गया कि छह प्रखंडों में ठीक ढंग से काम नहीं किया गया है. इनमें नानपुर, बाजपट्टी, रीगा, बथनाहा, पुपरी व सुप्पी पीएचसी शामिल है. डीडीसी ने उक्त सभी छह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक, बीसीएम व संबंधित एएनएम से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया.

वहीं 95 प्रतिशत से कम प्रसव पूर्व जांच का प्रतिशत प्राप्त करने वाली एएनएम के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.
कहां, कितना टीकाकरण
बोखड़ा प्रखंड में टीकाकरण 104 फीसदी तो परिहार में 101 फीसदी हुआ है. परसौनी में 91, सुरसंड में 88, मेजरगंज में 87, डुमरा व बैरगनिया में 86-86, चोरौत में 84, रून्नीसैदपुर में 83, बेलसंड में 82, सोनबरसा में 81, सीतामढ़ी में 80, सुप्पी में 79, पुपरी में 78, बथनाहा में 67, रीगा में 63, बाजपट्टी में 58 व नानपुर में 55 फीसदी टीकाकरण हुआ है.
मौके पर सिविल सर्जन डा राजेंद्र दास, डीपीएम एसएन वर्मा, अस्पताल प्रबंधक शंभु शरण सिंह, प्रदीप त्यागी व जितेंद्र मिश्रा समेत सभी पीएचसी प्रभारी व बीएचएम मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन