राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का शहादत दिवस मनाया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jan 2016 4:20 AM

विज्ञापन

कांग्रेसियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया सीतामढ़ी : शहर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का शहादत दिवस मनाया गया. जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला ने राष्ट्रपिता के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि आज ही के दिन सन 1948 में सांप्रदायिक शक्तियों के हाथों […]

विज्ञापन

कांग्रेसियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया

सीतामढ़ी : शहर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का शहादत दिवस मनाया गया. जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला ने राष्ट्रपिता के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.
उन्होंने कहा कि आज ही के दिन सन 1948 में सांप्रदायिक शक्तियों के हाथों राष्ट्रपिता की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. स्व गांधी समग्र मानवता के कल्याण और सर्वोदय के लिए जीवनपर्यंत जुटे रहे. सन 1919 से 1948 तक भारत के स्वाधीनता आंदोलन के महान भूमिका के अभिनेता रहे. गुरुदेव, रविंद्रनाथ टैगोर भी गांधी में महात्मा के गुण देखते थे.
उन्होंने हीं सबसे पहले गांधी जी को महात्मा कह कर संबोधित किये. राष्ट्रपिता ने एक सभा में भाषण देते हुए कहा था कि ‘ सभी धर्म सच्चे है और सभी धर्म मुझे उतना ही प्रिय है, जितना मेरा हिंदू धर्म’. सन 1920 से 1947 तक राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम को गांधी युग कहा जाता है. गांधी जी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे.
उनके प्रार्थना की यह पंक्ति ‘ अल्लाह-ईश्वर तेरे नाम, सबको सनमति दे भगवान’ आज भी प्रासंगिक है. श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सत्येंद्र कुमार तिवारी, मो परवेज आलम अंसारी, शिवशंकर शर्मा, सीताराम झा, डॉ भुवनेश्वर मिश्र, संजय कुमार, मनीष शुक्ला, मो सहन साह, हरिश्चंद्र कुशवाहा, सुनील कुमार सुमन, अभिशेक शांडिल्य्, अनिल पांडे, महेश मांझी व जयकृष्ण पूर्वे समेत अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन