महायज्ञ की तैयारी को लेकर बैठक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2015 6:48 PM
महायज्ञ की तैयारी को लेकर बैठक सीतामढ़ी : परम पूज्य ब्रह्मलीन तपस्वी संत श्री नारायण दास जी महाराज के जन्म शताब्दी के अवसर पर 17 से 26 फरवरी 2017 को आयोजित होने वाले श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ की तैयारी को लेकर बगही धाम में एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता परम पूज्य के परम […]
महायज्ञ की तैयारी को लेकर बैठक सीतामढ़ी : परम पूज्य ब्रह्मलीन तपस्वी संत श्री नारायण दास जी महाराज के जन्म शताब्दी के अवसर पर 17 से 26 फरवरी 2017 को आयोजित होने वाले श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ की तैयारी को लेकर बगही धाम में एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता परम पूज्य के परम शिष्य श्री रामाज्ञा दास जी महाराज एवं शुकदेव दास जी महाराज ने संयुक्त रुप से की. मौके पर उपस्थित लोगों ने महायज्ञ के नीमित तैयारियों की समीक्षा की गयी. 1008 कीर्तन कुंज में सीताराम नाम का जप होगा. इसको लेकर सीतामढ़ी के अलावा मुजफ्फरपुर, शिवहर, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, नेपाल के रौतहट, सर्लाही, जनकपुर, जलेश्वर समेत अन्य जगहों से बड़ी संख्या में नाम जापक व्यास भाग लेंगे. बैठक में कपिलदेव यादव, गणेश राय, सुशील कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










