संतोष झा से मेरा कोई एरिश्ता नहीं : मुन्नी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2015 5:25 AM
बहेड़ी : प्रमुख मुन्नी देवी घटना से मर्माहत हैं. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि बेवजह उनके रिश्ते के देवर पिंटू को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके पति संजय लालदेव को इसलिए निशाने पर लिया जा रहा है कि मैं संतोष झा की कथित बहन हूं. उन्होंने कहा कि संतोष झा से उनका दूर तक […]
बहेड़ी : प्रमुख मुन्नी देवी घटना से मर्माहत हैं. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि बेवजह उनके रिश्ते के देवर पिंटू को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके पति संजय लालदेव को इसलिए निशाने पर लिया जा रहा है कि मैं संतोष झा की कथित बहन हूं. उन्होंने कहा कि संतोष झा से उनका दूर तक का कोई रिश्ता नहीं है. वे देवहर जाति की बेटी हैं, देवहर जाति के ही संजय से उनकी शादी हुई. पुलिस उनके भरे पूरे परिवार को अपनी नाकामी छिपाने के लिए बदनाम कर रही है. उन्होंने कहा कि न्यायालय पर उन्हें पूरा भरोसा है. वहां से दूध का दूध और पानी का पानी सामने आ जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










