नंदलाल राजद के प्रखंड अध्यक्ष नर्विाचित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2015 8:37 PM
नंदलाल राजद के प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित सीतामढ़ी. डुमरा प्रखंड राजद के वरिष्ठ नेताओं, पंचायत अध्यक्षों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक रविवार को अध्यक्ष सह विधायक सुनील कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से नंदलाल यादव को पार्टी का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए विधायक श्री कुमार ने पार्टी […]
नंदलाल राजद के प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित सीतामढ़ी. डुमरा प्रखंड राजद के वरिष्ठ नेताओं, पंचायत अध्यक्षों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक रविवार को अध्यक्ष सह विधायक सुनील कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से नंदलाल यादव को पार्टी का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए विधायक श्री कुमार ने पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी उमर सैफुल्लाह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को कमेटी में सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल करने के साथ-साथ प्रखंड से 15 डेलिगेट सदस्यों का नाम लेकर जिला कमेटी को शीघ्र देने को कहा. मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रामप्रीत खिरहर, जयलाल पूर्वे, कैलाश साफी, कैलाश बिहारी यादव, राम जिनीश यादव, इशाक नद्दाफ, कौशल किशोर यादव, रामकृष्ण कुशवाहा, मो रफीक मुखिया, मुखिया मदन राय, सुरेश राय, कमल राय, भीष्म प्रसाद यादव, देवेंद्र यादव, प्रभु दयाल बैठा, महेंद्र राय, राजू कुमार यादव, सुनील साह, जितेंद्र यादव, संजय कुमार, मोहन यादव, राजाराम सिंह, रामू यादव, मनोज राय, भुवन राय, किशोरी दास समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










