इंजीनियर हत्याकांड में चार गिरफ्तार !

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2015 7:17 PM

विज्ञापन

इंजीनियर हत्याकांड में चार गिरफ्तार ! सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर में छापेमारी कर रही एसटीएफमुकेश के साथ विकास ने भी ली हत्या की जिम्मेदारीभारत से सटे नेपाल के सीमावर्ती जिला पर भी एसटीएफ की नजरशातिर अपराधी संतोष से भी हो रही पूछताछ सीतामढ़ी, सीतामढ़ी. दरभंगा में इंजीनियर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए एसटीएफ की टीम […]

विज्ञापन

इंजीनियर हत्याकांड में चार गिरफ्तार ! सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर में छापेमारी कर रही एसटीएफमुकेश के साथ विकास ने भी ली हत्या की जिम्मेदारीभारत से सटे नेपाल के सीमावर्ती जिला पर भी एसटीएफ की नजरशातिर अपराधी संतोष से भी हो रही पूछताछ सीतामढ़ी, सीतामढ़ी. दरभंगा में इंजीनियर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए एसटीएफ की टीम दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर व मोतिहारी में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. इस क्रम में करीब डेढ़ दर्जन वाहनों के काफिला के साथ एसटीएफ ने रविवार की रात करीब 2 बजे सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर थाना अंतर्गत मानिक चौक गांव के कमलदह टोला को पूरी तरह घेर लिया. योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर एसटीएफ ने घेराबंदी कर स्थानीय निवासी चंद्रकेतु झा को अपनी हिरासत में ले लिया. चंद्रकेतु पूर्व में आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है. इसके अलावा मानिक चौक से चंदन नामक एक युवक को भी हिरासत में लिया गया. सूत्रों के अनुसार उक्त दोनों की गिरफ्तारी से पूर्व एसटीएफ ने जिले के नानपुर थाना अंतर्गत कोइली गांव से अंचल झा नामक युवक को सबसे पहले दबोचा. अंचल से कड़ी पूछताछ करने के बाद चंद्रकेतु व चंदन को हिरासत में लिया गया. तीनों को लेकर एसटीएफ ने बघाड़ी गांव निवासी दिलीप झा के घर की घेराबंदी कर उसे भी अपनी हिरासत में ले लिया. एसटीएफ के ताबड़तोड़ छापेमारी को देख कर बताया जा रहा है कि बहुत जल्द इंजीनियर की हत्या करने वाले शूटर को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. पुलिस को मुकेश पाठक गिरोह के शार्प शूटर विकास झा उर्फ कालिया व अभिषेक मिश्रा की तलाश है. दोनों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ भारत से सटे नेपाल के सीमावर्ती जिला पर भी अपनी नजर बनायी हुई है. नेपाल पुलिस से संपर्क कर सहयोग लेने का प्रयास भी किया जा रहा है. इधर इंजीनियर हत्याकांड में शामिल विकास का नाम सामने आने के बाद सीतामढ़ी पुलिस भी पूरी तरह चौकस हो गयी है. जिला पुलिस भी अपने स्तर से कालिया का सुराग तलाशने का प्रयास कर रही है. कई पुलिसकर्मियों को कालिया की गिरफ्तारी सुनिश्वित कराने का टास्क सौंपा गया है. उधर, शनिवार को इंजीनियर की हत्या के बाद हमलावरों द्वारा एक परचा भी फेंके जाने की चर्चा है. जिस पर मुकेश पाठक जिंदाबाद के साथ विकास भी लिखा था. यहां बता दे कि गत 2 दिसंबर को शिवहर में बिजली निर्माण कंपनी के सुपरवाइजर राजेंद्र प्रसाद सिंह की हत्या एके-47 से करने के बाद एक परचा फेंका गया था. जिस परचा पर भी मुकेश पाठक जिंदाबाद व अभिषेक लिखा था. इसके अलावा एसटीएफ की नजर आपराधिक संगठन बिहार पिपुल्स लिबरेशन आर्मी के चीफ संतोष झा के रिश्तेदारों पर भी है. भरोसा करें तो एसटीएफ व बक्सर पुलिस की टीम ने गया जेल में बंद संतोष झा से भी पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन