नक्सली कांड का आरोपित गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2015 6:46 PM

विज्ञापन

नक्सली कांड का आरोपित गिरफ्तार रीगा. स्थानीय थाने की पुलिस ने रविवार की देर शाम शिवहर जिले की पुरनहिया थाने की पुलिस के सहयोग से नक्सल कांड के फरार आरोपित गगन देव महतो को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष नफीस अहमद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपित पुरनहिया थाना क्षेत्र के ही कटैया […]

विज्ञापन

नक्सली कांड का आरोपित गिरफ्तार रीगा. स्थानीय थाने की पुलिस ने रविवार की देर शाम शिवहर जिले की पुरनहिया थाने की पुलिस के सहयोग से नक्सल कांड के फरार आरोपित गगन देव महतो को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष नफीस अहमद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपित पुरनहिया थाना क्षेत्र के ही कटैया गांव का रहनेवाला है. कटैया चौक से उसकी गिरफ्तारी की गयी है. उसके विरुद्ध थाने में प्राथमिकी कांड संख्या-24/04 दर्ज किया गया था. मालूम हो कि वर्ष 2004 में नक्सलियों ने थाना क्षेत्र के रामपुर बराही गांव में दिनेश सिंह के घर हमला कर उनके भाइ रत्नेश सिंह की हत्या कर दी थी. छापेमारी में पुरनहिया थानाध्यक्ष जयकिशोर कुमार के अलावा अवर निरीक्षक अभिराम प्रसाद शर्मा भी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन