किसान मंच के जिला कार्यकारिणी का गठन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2015 7:01 PM

विज्ञापन

किसान मंच के जिला कार्यकारिणी का गठन महंत अशोक दास जिलाध्यक्ष, राम शोभित संयोजक बनेंनेपाल के मधेस आंदोलन को नैतिक समर्थन का निर्णयसीतामढ़ी. प्रगतिशील किसान मंच के कोर कमेटी की बैठक मंच के जिलाध्यक्ष महंत अशोक कुमार दास की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया. इसके अलावा सर्वसम्मति […]

विज्ञापन

किसान मंच के जिला कार्यकारिणी का गठन महंत अशोक दास जिलाध्यक्ष, राम शोभित संयोजक बनेंनेपाल के मधेस आंदोलन को नैतिक समर्थन का निर्णयसीतामढ़ी. प्रगतिशील किसान मंच के कोर कमेटी की बैठक मंच के जिलाध्यक्ष महंत अशोक कुमार दास की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया. इसके अलावा सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया. जिसमें राम शोभित सिंह को जिला संयोजक, नंदकिशोर सिंह को सह संयोजक, महंत अशोक कुमार दास को जिलाध्यक्ष, महंत सत्य नारायण दास, रामनंदन सिंह कुशवाहा, कैलाश महतो, भगवान झा, उमाशंकर पांडेय को उपाध्यक्ष, शिवेंद्र कुमार सिंह, अशोक कुमार मेहता, अमरेश कुमार सिंह, अशोक मिश्रा को महामंत्री, संजय झा, भाग्य नारायण शर्मा, राकेश लाल कर्ण, उदय शंकर शर्मा, सुजीत सिंह कुशवाहा को जिला मंत्री, ब्रज मोहन कुमार को कोषाध्यक्ष, रामायण कुमार को प्रवक्ता, अविनाश चौधरी उर्फ रामू चौधरी, रामनरेश साह एवं अमिताभ गुंजन को संरक्षक, नवीना को महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष एवं देव नारायण महतो को युवा मोरचा का जिलाध्यक्ष चुना गया. इसके अलावा जिले के सभी प्रखंडों से जिला कार्यसमिति सदस्य बनाये गये हैं. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 17 जनवरी 2016 को रेडक्रॉस भवन में जिला कार्यसमिति की बैठक होगी. वहीं नेपाल के मधेस आंदोलन को नैतिक समर्थन करने का निर्णय लिया गया. मौके पर रामायण कुमार, महंत सत्य नारायण दास, अशोक कुमार मेहता, शिवेंद्र सिंह, कैलाश महतो, रामनंदन सिंह कुशवाहा, चंदन सिंह, मणि शंकर सिंह, अमरेश सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन