नगर के आवासीय होटलों में पुलिस ने दी दबिश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2015 4:34 AM

विज्ञापन

सीतामढ़ी : नगर के आवासीय होटलों में अपराधियों के ठहरने की सूचना पर नगर थाने की पुलिस ने शनिवार की शाम सघन तलाशी अभियान चलाया. नगर थानाध्यक्ष विशाल आनंद के नेतृत्व में पुलिस बल ने किरण चौक, मेला रोड, महंत साह चौक, गणेश सिनेमा रोड, रीगा रोड, स्टेशन रोड समेत डेढ़ दर्जन आवासीय होटलों एवं […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : नगर के आवासीय होटलों में अपराधियों के ठहरने की सूचना पर नगर थाने की पुलिस ने शनिवार की शाम सघन तलाशी अभियान चलाया. नगर थानाध्यक्ष विशाल आनंद के नेतृत्व में पुलिस बल ने किरण चौक, मेला रोड, महंत साह चौक, गणेश सिनेमा रोड, रीगा रोड, स्टेशन रोड समेत डेढ़ दर्जन आवासीय होटलों एवं लॉज की तलाशी ली. इस दौरान होटल प्रबंधक से ग्राहक पंजी लेकर ठहरने वाले लोगों का पूरा विवरण लिया गया.

वहीं संदेह होने पर कमरे की तलाशी ली गयी. संदिग्ध ग्राहकों के बैग, अटैची को खंगाला गया तथा उनके पहचान पत्र की भी जांच की गयी. थानाध्यक्ष ने होटल प्रबंधक से कहा कि

होटल में ठहराने से पूर्व ग्राहकों की न सिर्फ पहचान की जांच कर लें, बल्कि संदेह होने पर थाने को इसकी सूचना अवश्य दें. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद एस के निर्देश के आलोक में होटलों को खंगाला जा रहा है.
सूचना यह भी मिली थी कि नेपाल के कुछ अपराधी तत्व होटल में शरण लिए हैं. अगले कुछ दिनों तक शहर के तमाम होटलों की तलाशी जारी रहेगी. अभियान में अवर निरीक्षक राकेश कुमार के साथ आधा दर्जन पदाधिकारी व जवान शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन