विधायकों ने विकास की नदियां बहाने की बात कही

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2015 8:53 PM

विज्ञापन

विधायकों ने विकास की नदियां बहाने की बात कही फोटो नंबर-14 मौजूद पूर्व सांसद सीताराम यादव व अन्य बोखड़ा : प्रखंड के नया टोला गांव स्थित पूर्व सांसद सीताराम यादव के आवास पर बाजपट्टी व रून्नीसैदपुर विधायक क्रमश: डा रंजू गीता व मंगीता देवी का समारोह पूर्वक अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के […]

विज्ञापन

विधायकों ने विकास की नदियां बहाने की बात कही फोटो नंबर-14 मौजूद पूर्व सांसद सीताराम यादव व अन्य बोखड़ा : प्रखंड के नया टोला गांव स्थित पूर्व सांसद सीताराम यादव के आवास पर बाजपट्टी व रून्नीसैदपुर विधायक क्रमश: डा रंजू गीता व मंगीता देवी का समारोह पूर्वक अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष नंद कुमार यादव ने की. मौके पर पूर्व प्रमुख हुकुमदेव यादव, नानपुर प्रमुख पति मुकेश कुमार यादव, नगर पंचायत जनकपुर रोड के अध्यक्ष मनोज कुमार यादव, मो जावेद, कृष्ण कुमार सिंह, रामू मिश्र, आफताब आलम व कलाम खां समेत अन्य ने दोनों विधायकों को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया. दोनों विधायकों ने कहा कि इस क्षेत्र में विकास की नदियां बहेगी. विरोधियों के अफवाह वाली बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है. पूर्व सांसद श्री यादव ने आशा व्यक्त की कि दोनों विधायक जनता के सपनों को पूरा करेंगे. मौके पर नागेंद्र सहनी, सुनील सहनी व चौरासी प्रसाद समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन