डीएम पूछा, हमने जो पत्र भेजा वह कहां है
डीएम पूछा, हमने जो पत्र भेजा वह कहां है फोटो नंबर-4 पीएचसी में जेनरेटर का जायजा लेते डीएम डीएम के सवालों का जवाब नहीं दे पाए सीओ एक सप्ताह पूर्व का पत्र आधे घंटे खोज के बाद मिला नपं की ओर से डस्टबीन की खरीद का मामला फंसा बेलसंड. डीएम राजीव रौशन ने बुधवार की […]
डीएम पूछा, हमने जो पत्र भेजा वह कहां है फोटो नंबर-4 पीएचसी में जेनरेटर का जायजा लेते डीएम डीएम के सवालों का जवाब नहीं दे पाए सीओ एक सप्ताह पूर्व का पत्र आधे घंटे खोज के बाद मिला नपं की ओर से डस्टबीन की खरीद का मामला फंसा बेलसंड. डीएम राजीव रौशन ने बुधवार की शाम तीन घंटे से अधिक समय तक प्रखंड के विभिन्न कार्यालयों का जायजा लिया. अंचल कार्यालय में एलपीसी व आरटीपीएस के तहत होने वाले कार्यों की स्थिति की जानकारी ली. सीओ से पूछा गया कि मंगलवार को बीडीओ के साथ जनता दरबार लगाते हैं अथवा नहीं? सीओ कुछ नहीं बोले. आने वाले पत्रों की पंजी की जांच की गई. डीएम ने अप्रैल के एक पत्र के आलोक में कृत कार्रवाई की जानकारी मांगी. इस पर भी सीओ खामोश रह गये. तब तक डीएम को अंचल कार्यालय का पूरा हाल मालूम हो गया. उन्होंने सीओ से पूछा कि हमने एक सप्ताह पूर्व जो पत्र भेजा था वह कहां है? सीओ निरुतर रहे. कर्मियों ने उक्त पत्र की खोज शुरू की. आधे घंटे तक खोज के बाद डीएम का भेजा पत्र मिला. डीएम ने पाया कि पत्र पर सीओ का हस्ताक्षर नहीं है. यानी सीओ उक्त पत्र को अब तक देख नहीं पाए हैं. इस दौरान डीएम श्री रौशन ने सीओ मो. जलालुद्दीन अख्तर की क्लास ली और कहा कि वे एक माह बाद पुन: अंचल कार्यालय का जायजा लेंगे. कार्यशैली व यहां की व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी. रिटायर के बाद पंजी में नाम अंचल में डीएम ने सबसे पहले कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच की. वे तब अवाक रह गये जब देखा कि प्रधान लिपिक रहे दिनकर राम छह माह पूर्व रिटायर हो गये. बावजूद उनका नाम उपस्थिति पंजी में दर्ज है. ऐसा क्यों है, का जवाब सीओ नहीं दे पाये. सीडीपीओ कार्यालय का भी जायजा लिये. एक मद की राशि शेष रहने पर पूछा गया कि अब तक पैसे खर्च क्यों नहीं किये गये. 0 केवीए का जेनरेटर होपीएचसी का जायजा लेने के दौरान डीएम ने देखा कि पांच-पांच केवीए का दो जेनरेटर चल रहा है. पीएचसी प्रभारी को दो के बजाय 10 केवीए का एक जेनरेटर रखने का निर्देश दिया गया. सड़ रही विभागीय गाड़ी की नीलामी कराने को कहा गया. डीएम ने पीएचसी प्रभारी को निर्देश दिया कि जो आशा नियमित ड्यूटी नहीं करती है, उन्हें तुरंत हटाए और रिक्त स्थानों पर बहाली कराएं. इसी दौरान पता चला कि बागमती नदी के उस पार डुमरा नुनौरा पंचायत है, जहां कोई आशा व एएनएम नहीं जाना चाहती. इस पर डीएम ने वहां एएनएम के नियमित रहने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. रूपौली पंचायत के सिरसियां व जाफरपुर पंचायत के जाफरपुर गांव में एक-एक एएनएम की ड्यूटी तीन-तीन दिन लगाने को कहा गया. जन्म प्रमाण पत्र तुरंत निर्गत करने की बात कही गई. डस्टबीन खरीद में घोटाला प्रखंड कार्यालय का जायजा लेने के दौरान शाम हो चुका था. विभिन्न मदों में राशि पड़ी रहने पर डीएम ने बीडीओ से सवाल किया. बीडीओ डाॅ. अरुण कुमार सिंह का कहना था कि चुनाव व अन्य कार्यों के चलते राशि शेष रह गई. इस पर डीएम ने कहा कि यह सब बहाना नहीं चलेगा. इसी दौरान नगर पंचायत के पूर्व सभापति नागेंद्र झा व पार्षद बृजनंदन प्रसाद ने डीएम को आवेदन देकर नपं की ओर से खरीद किये गए डस्टबीन में घोटाले का आरोप लगाया. साथ ही जांच करा कार्रवाई की मांग की. रीगा मिल से छोड़े गये प्रदूषित पानी से भी डीएम को अवगत कराया. मौके पर डीडीसी ए रहमान व डीटीओ चंदन चौहान समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










