राजद जिलाध्यक्ष का चुनाव 28 को
राजद जिलाध्यक्ष का चुनाव 28 को सीतामढ़ी. राजद जिलाध्यक्ष के चुनाव की तिथि में फेरबदल किया गया है. पार्टी के जिलाध्यक्ष मो शफीक खां ने बुधवार की शाम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि संगठनात्मक चुनाव के लिए नियुक्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव एवं सहायक निर्वाचन पदाधिकारी मो. शमी एकबाल की […]
राजद जिलाध्यक्ष का चुनाव 28 को सीतामढ़ी. राजद जिलाध्यक्ष के चुनाव की तिथि में फेरबदल किया गया है. पार्टी के जिलाध्यक्ष मो शफीक खां ने बुधवार की शाम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि संगठनात्मक चुनाव के लिए नियुक्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव एवं सहायक निर्वाचन पदाधिकारी मो. शमी एकबाल की सहमति व निर्देश के आलोक में बदलाव किया गया है. अब 28 दिसंबर को डुमरा रोड स्थित इंडिया गेस्ट हाउस के हॉल में जिलाध्यक्ष का चुनाव संपन्न होगा. मालूम हो कि पूर्व मे जिलाध्यक्ष के चुनाव की तिथि 30 दिसंबर को निर्धारित किया गया था. पंचायत अध्यक्षों एवं प्रखंड अध्यक्षों का चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हीं होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










