महिला सिपाही निलंबित
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
तबादले के बाद भी नहीं दे रही थी योगदान एसपी से मिलने के लिए अंगरक्षक से उलझीं सीतामढ़ी : एसपी हरिप्रसाद एस ने अनुशासनहीनता के आरोप में महिला सिपाही श्वेता तिवारी को निलंबित कर दिया है. पुलिस सुत्राें के अनुसार महिला सिपाही के अनुशासनहीनता को लेकर उस पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने का निर्णय […]
विज्ञापन
तबादले के बाद भी नहीं दे रही थी योगदान
एसपी से मिलने के लिए अंगरक्षक से उलझीं
सीतामढ़ी : एसपी हरिप्रसाद एस ने अनुशासनहीनता के आरोप में महिला सिपाही श्वेता तिवारी को निलंबित कर दिया है. पुलिस सुत्राें के अनुसार महिला सिपाही के अनुशासनहीनता को लेकर उस पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने का निर्णय भी लिया गया था, लेकिन उसके दो छोटे-छोटे बच्चे का ख्याल करते हुए निलंबन की प्रक्रिया तक कार्रवाई सीमित रखी गयी.
क्या है मामला : बताया जाता है कि गत दिन चार महिला सिपाही की प्रतिनियुक्ति महिला थाना में की गयी थी. चारों में एक श्वेता तिवारी की नियुक्ति डीसीआरबी में थी. तीनों महिला सिपाही ने महिला थाना में योगदान दे दिया, लेकिन श्वेता ने अपना योगदान नहीं दिया. दो बच्चों के कारण तबादले से नाराज श्वेता अपनी समस्या एसपी को बताना चाहती थी.
मंगलवार को वह समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय पहुंची. वहां एसपी से मिलने के लिए श्वेता, अंगरक्षकों से उलझ गईं. बाहर शोर गुल सुन कर एसपी ने अंगरक्षक को बुला कर जानकारी ली. श्वेता के अनुशासहीनता की जानकारी मिलने के बाद एसपी ने उसे निलंबित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










