अब हैंड कंप्रेशन पंप से होगा छिड़काव
अब हैंड कंप्रेशन पंप से होगा छिड़काव फोटो-20 कार्यशाला में डा आरके यादव व अन्य डुमरा. जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यालय व केयर इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को डुमरा में दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन जिला मलेरिया पदाधिकारी डा आरके यादव व सहायक एसीएमओ डा एके […]
अब हैंड कंप्रेशन पंप से होगा छिड़काव फोटो-20 कार्यशाला में डा आरके यादव व अन्य डुमरा. जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यालय व केयर इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को डुमरा में दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन जिला मलेरिया पदाधिकारी डा आरके यादव व सहायक एसीएमओ डा एके श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. दोनों अधिकारियों ने बताया कि कालाजार से बचाव को अब दवा के छिड़काव के लिए हैंड कंप्रेशन पंप व किटनाशक उपलब्ध कराया जायेगा. इससे छिड़काव कर्मियों को आसानी होगी एवं दवा का भी दुरूपयोग नहीं होगा. कर्मियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण दिया गया जो प्रखंडों में प्रशिक्षण देंगे. मौके पर डीपीओ राकेश कुमार, प्रीति कुमारी, नेहार रंजन जेना समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










