रौतहट में आंदोलनकारियों ने ट्रक फूंका
रौतहट में आंदोलनकारियों ने ट्रक फूंका फोटो-17 धू-धू कर जल रहा ट्रक, 18 टायर जला प्रदर्शन करते लोग, 19 अंतिम संस्कार के मौके पर उपस्थित मोरचा नेतामाधोपुर के रास्ते जीतपुर की ओर जा रहा था ट्रकसंयुक्त लोकतांत्रिक मधेसी मोरचा ने किया विरोध प्रदर्शनसीतामढ़ी/बैरगनिया . सीमावर्ती नेपाल के रौतहट जिले में बुधवार को मधेसी आंदोलनकारियों ने […]
रौतहट में आंदोलनकारियों ने ट्रक फूंका फोटो-17 धू-धू कर जल रहा ट्रक, 18 टायर जला प्रदर्शन करते लोग, 19 अंतिम संस्कार के मौके पर उपस्थित मोरचा नेतामाधोपुर के रास्ते जीतपुर की ओर जा रहा था ट्रकसंयुक्त लोकतांत्रिक मधेसी मोरचा ने किया विरोध प्रदर्शनसीतामढ़ी/बैरगनिया . सीमावर्ती नेपाल के रौतहट जिले में बुधवार को मधेसी आंदोलनकारियों ने एक मालवाहक ट्रक को आग के हवाले कर दिया. आंदोलन के 130 वें दिन बंद का उल्लंघन कर परिचालित उक्त ट्रक(ना 3 ख 170) को गरुड़ा नगरपालिका के वार्ड संख्या-दो के माधोपुर में रोक दिया तथा चालक को बाहर निकाल कर आग लगा दी. जिला पुलिस कार्यालय, गौर ने इसकी पुष्टि की है. रौतहट के डीएसपी सह पुलिस प्रवक्ता राजेंद्र पोखरेल ने बताया कि आगजनी से एक लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है. बताया जाता है कि उक्त मालवाहक ट्रक सुबह माधोपुर के रास्ते जीतपुर जा रहा था. उधर जिला प्रशासन द्वारा गौर में कर्फ्यू में ढील दिये जाने के बाद भी संयुक्त लोकतांत्रिक मधेसी मोरचा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला. जिले के कटहरिया, गरुड़ा, शिवनगर समेत अन्य इलाके में टायर जला कर प्रदर्शन किया गया. गौर-बैरगनिया पथ के मैत्री पुल पर शहीद शेख तबरेज सुपुर्द-ए-खाकवहीं चार दिन पूर्व गौर के बीपी चौक पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोली से मारे गये जिले के तेजापाकड़ गाविस निवासी शेख अफरोज के 17 वर्षीय पुत्र शेख तबरेज को सुबह उसके गांव में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया. इस मौके पर मोरचा नेता अनिल कुमार सिंह, शेख जमैशद, रामेश्वर राय यादव, किशोरी यादव, मो जिकरुल्लाह अंसारी, पूर्व सांसद बबन सिंह समेत हजारों लोग मौजूद थे. गौरतलब है कि शेख तबरेज का शव मंगलवार को हीं पोस्टमार्टम के पश्चात परिजन को सौंपा गया था. मोरचा नेताओं द्वारा गौर शहर में शवयात्रा भी निकाली गयी. प्रशासन ने तबरेज को शहीद घोषित किया है. गौर नगरपालिका क्षेत्र से कर्फ्यू हटागौर नगरपालिका क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगा अनिश्चितकालीन कर्फ्यू शाम चार बजे हटा लिया गया. रौतहट के प्रमुख जिलाधिकारी नरहरि बराल ने इसकी पुष्टि की है. कर्फ्यू हटने के साथ हीं गौर बाजार की चहल पहल कुछ सामान्य हुई. लोग घरों से निकल कर आवश्यक खरीदारी के लिए बैरगनिया बाजार कूच किये. गौर में कुछ हीं दुकानें खुली रही. वहीं रोड पर आवागमन अब भी सामान्य नहीं हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










