वैन समेत तस्करी का यूरिया जब्त
वैन समेत तस्करी का यूरिया जब्त फोटो-6 जब्त यूरिया के साथ एसएसबी जवानसोनबरसा. भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने मंगलवार की देर शाम लड़कवा बॉर्डर से एक पिकअप वैन पर लदा तस्करी का 65 बोरा यूरिया जब्त किया है. एसएसबी की उक्त कार्रवाई से तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है. रामनगरा बीओपी […]
वैन समेत तस्करी का यूरिया जब्त फोटो-6 जब्त यूरिया के साथ एसएसबी जवानसोनबरसा. भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने मंगलवार की देर शाम लड़कवा बॉर्डर से एक पिकअप वैन पर लदा तस्करी का 65 बोरा यूरिया जब्त किया है. एसएसबी की उक्त कार्रवाई से तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है. रामनगरा बीओपी के कंपनी कमांडर एस जितेन सिंह ने बुधवार को बताया कि वह कंपनी कमांडर ज्ञान सिंह, हेड कांस्टेबुल गौतम दास, जगदीश नारायण, गौरव कुमार एवं सुशील कुमार के साथ गश्त लगा रहे थे. इसी क्रम में पिलर संख्या-327 एवं 328 के बीच खड़ी सफेद रंग की उक्त पिकअप वैन(बीआर 06बी 0518) पर नजर गयी. जवानों को नजदीक आता देख चालक नेपाल सीमा की ओर भाग निकला. तलाशी लेने पर अलग अलग रखा 65 बोरा यूरिया जब्त किया गया. जब्त वैन समेत यूरिया की अनुमानित कीमत तीन लाख आंकी गयी है. जब्त सामान को सीतामढ़ी कस्टम के हवाले किया गया है. एसएसबी के द्वितीय सेनानायक मुन्ना सिंह ने बताया कि तस्करों पर लगाम कसने के लिए जवानों को खास तौर हिदायत दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










