नीलगाय मामले में एक आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

नीलगाय मामले में एक आरोपी समेत तीन गिरफ्तार फोटो. एसई-1 प्रेसवार्ता करते एसडीपीओ व अन्यशिवहर. नगर थाना पुलिस ने नीलगाय को गोली मारने के मामले में एक अभियुक्त अंबा शेखटोली निवासी मो. नइमुद्दीन को गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ प्रीतिश कुमार ने नगर थाना में बुधवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि परसैनी तैयब गांव […]

विज्ञापन

नीलगाय मामले में एक आरोपी समेत तीन गिरफ्तार फोटो. एसई-1 प्रेसवार्ता करते एसडीपीओ व अन्यशिवहर. नगर थाना पुलिस ने नीलगाय को गोली मारने के मामले में एक अभियुक्त अंबा शेखटोली निवासी मो. नइमुद्दीन को गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ प्रीतिश कुमार ने नगर थाना में बुधवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि परसैनी तैयब गांव के सरेह में 19 दिसंबर को नीलगाय का शव पाया गया था. चौकीदार के बयान पर कांड संख्या 282/15 दर्ज की गयी है. मामले का दूसरा आरोपी मो. खुर्शीद उर्फ मुन्ना की तलाश जारी है. इधर पुलिस ने विगत 17 अपैल 2015 को सुगिया कटसरी गांव में सेवानिवृत्त दारोगा देवेश झा के घर डकैती के मामले में हनुमान नगर निवासी बच्चू सहनी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि पुरनहिया थाना पुलिस ने स्थायी वारंटी खैरा पहाड़ी निवासी अमीरी राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मौके पर नगर थानाध्यक्ष गणेश राम , अनि देवानंद तिवारी समेत कई मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन