प्रखंडवार सहायक निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से संबंधित कार्यों को ससमय पूरा करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम राजीव रौशन ने प्रखंडवार सहायक निर्वाची पदाधिकारी की नियुक्ति किया है. बैरगनिया व रीगा प्रखंड : बैरगनिया प्रखंड में सीडीपीओ संगीता कुमारी, बीएओ अशोक कुमार, एमओ यादव लाल राम व बीइओ अजय त्रिवेदी तो रीगा प्रखंड […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से संबंधित कार्यों को ससमय पूरा करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम राजीव रौशन ने प्रखंडवार सहायक निर्वाची पदाधिकारी की नियुक्ति किया है.

बैरगनिया व रीगा प्रखंड : बैरगनिया प्रखंड में सीडीपीओ संगीता कुमारी, बीएओ अशोक कुमार, एमओ यादव लाल राम व बीइओ अजय त्रिवेदी तो रीगा प्रखंड में बीइओ इसलाम अंसारी, एमओ विकास रंजन, मनरेगा पीओ कृपाशंकर, कनीय अभियंता बद्रीप्रसाद मंडल, सीडीपीओ कुमारी पुष्पा, स्वास्थ्य निरीक्षक राजू रमण सिंह व प्रखंड प्रसार प्रशिक्षक जयराम सिंह को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है.
मेजरगंज,बथनाहा व परिहार : मेजरगंज में सांख्यिकी पर्यवेक्षक विजय कुमार, एमओ सुजीत कुमार, बीइओ दानी राय, बथनाहा में एमओ मंजय कुमार, बीएओ अनिल कुमार चौधरी, सीडीपीओ सुषमा, मनरेगा पीओ राकेश कुमार, स्वास्थ्य प्रशिक्षक आमोदकांत व अरुण कुमार त्रिपाठी तो परिहार प्रखंड में बीएओ कामेश्वर प्रसाद सिंह, प्रखंड पंचायत पदाधिकारी प्रेमप्रकाश, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नवीन कुमार, एमओ आशिफ एकबाल, बीसीओ शिवकुमार ठाकुर, प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विकास कुमार व बीइओ विजय कुमार सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाये गये हैं.
सोनबरसा, पुपरी व बाजपट्टी : सोनबरसा प्रखंड में बीइओ कामेश्वर पासवान, बीएओ मणि रौशन शर्मा, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार, स्वास्थ्य प्रशिक्षक दयाशंकर प्रसाद, पीएचसी के महेश झा, कनीय अभियंता मो हारुन व प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी मुकेश कुमार तो पुपरी में बीइओ नितेश्वर महतो, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी हरिमोहन दास, बीएओ योगेंद्र सिंह, बीसीओ मनोरंजन कुमार व कनीय अभियंता महेंद्र कुमार, जबकि बाजपट्टी में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी रूपेश कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सुनील कुमार, बीएओ प्रशांत, बीइओ श्याम कुमार, प्रखंड महिला प्रसाद पदाधिकारी कुमारी बिंदु मिश्रा व बीसीओ शत्रुघ्न कुमार सहायक निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किये गये हैं.
वही, नानपुर प्रखंड में महिला प्रसाद पदाधिकारी सुमन कुमारी, बीइओ लक्ष्मी सिंह, बीसीओ अनिल कुमार शर्मा, डुमरा में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अजय कुमार चौबे, बीएओ विनय शंकर, बीसीओ शैलेंद्र सिन्हा, सांख्यिकी पर्यवेक्षक रजनीश कुमार, बीइओ अमरेंद्र पाठक, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा व प्रखंड प्रशिक्षक विजय प्रसाद श्रीवास्तव एवं परसौनी प्रखंड में बीसीओ गणेश बैठा, बीएओ त्रिभुवन राम व बीइओ नितेश्वर पांडेय को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन