जनता दरबार में मिली कई शिकायतें

Updated:
विज्ञापन

जनता दरबार में मिली कई शिकायतें सुरसंड. प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी परमानंद साह द्वारा जनता दरबार लगाया गया. कुल पांच आवेदन प्राप्त हुए. स्थानीय मीना बाजार के जानकी राउत की शिकायत थी कि सरकारी चापाकल का हैंडिल खोल लिया गया है. और भी कई लोगों की शिकायतें सुनी गयी. बता दें […]

विज्ञापन

जनता दरबार में मिली कई शिकायतें सुरसंड. प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी परमानंद साह द्वारा जनता दरबार लगाया गया. कुल पांच आवेदन प्राप्त हुए. स्थानीय मीना बाजार के जानकी राउत की शिकायत थी कि सरकारी चापाकल का हैंडिल खोल लिया गया है. और भी कई लोगों की शिकायतें सुनी गयी. बता दें कि बीडीओ पीके दीक्षित पटना गये हुए हैं तो सीओ सुधांशु शेखर छुट्टी पर हैं. मौके पर बीएओ फारूक आजम समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. सोनबरसा में जनता दरबार नहीं सोनबरसा. प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार नहीं लगा. बीडीओ कामिनी देवी मुख्यालय में नहीं थी. प्रधान लिपिक शशिभूषण प्रसाद ने बताया कि बीडीओ कामिनी देवी पटना गयी हुई हैं. बीडीओ के कार्यालय कक्ष में बैठे मुखिया अकबरी खातून व समाजसेवी कमर अख्तर समेत अन्य ने बताया कि छोटी-छोटी समस्याओं से निदान के लिए लोगों को डीएम के जनता दरबार में जाना पड़ता है. प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि इस बार जनता दरबार क्यों नहीं लगा है, उन्हें मालूम नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन