चार माह की बच्ची का अपहरण
चार माह की बच्ची का अपहरण सुप्पी. सहायक थाना क्षेत्र के ससौला गांव से मंगलवार की सुबह अज्ञात लोगों द्वारा एक चार माह की बच्ची को अगवा करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में अपहृत बच्ची साजिदा के पिता मो. सलाम ने थानाध्यक्ष को इसकी सूचना दी. सूचना के बाद शाम तक जब […]
चार माह की बच्ची का अपहरण सुप्पी. सहायक थाना क्षेत्र के ससौला गांव से मंगलवार की सुबह अज्ञात लोगों द्वारा एक चार माह की बच्ची को अगवा करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में अपहृत बच्ची साजिदा के पिता मो. सलाम ने थानाध्यक्ष को इसकी सूचना दी. सूचना के बाद शाम तक जब पुलिस खोज खबर लेने नहीं पहुंची तो पिता समेत अन्य परिजन सड़क पर उतर गये. ग्रामीणों के सहयोग से बैरगनिया रोड को करीब एक घंटे तक जाम किया. इसके बाद सअनि राजेंद्र राम मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली. पुलिस ने शक के आधार पर पड़ोसी नागा दर्जी की पत्नी कलही खातून एवं पुत्री साजमुन खातून उर्फ टिंआ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. अपहरण के इस मामले में गम्हरिया की दो अन्य महिलाओं पर भी शक किया जा रहा है. इसको लेकर सअनि अरविंद कुमार सिंह बीएमपी जवानों के साथ छापेमारी कर रहे हैं. संवाद प्रेषण तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










