बीडीओ का इंतजार कर लौट गये लोग

Updated:
विज्ञापन

बीडीओ का इंतजार कर लौट गये लोग फोटो-2 बीडीओ का इंतजार करते लोग, 3 मो आमीर, 4 रामप्रीत रायपरसौनी. जनता दरबार को लेकर सुबह से ही प्रखंड कार्यालय में लोग जमा होने लगे थे. बीडीओ केके सिंह के मुख्यालय में नहीं रहने के चलते लोग निराश होकर लौट गये. भुल्ली गांव के 77 वर्षीय मो. […]

विज्ञापन

बीडीओ का इंतजार कर लौट गये लोग फोटो-2 बीडीओ का इंतजार करते लोग, 3 मो आमीर, 4 रामप्रीत रायपरसौनी. जनता दरबार को लेकर सुबह से ही प्रखंड कार्यालय में लोग जमा होने लगे थे. बीडीओ केके सिंह के मुख्यालय में नहीं रहने के चलते लोग निराश होकर लौट गये. भुल्ली गांव के 77 वर्षीय मो. आमीर को राशनकार्ड नहीं मिला है. वे इसी काम से बीडीओ से मिलने आये थे. वीणा देवी, शिवरती देवी व रामप्रीत राय समेत अन्य लोग अलग-अलग काम से आये थे. प्रधान लिपिक ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि साहब जिला की एक बैठक में गये हुए हैं. प्रमुख रेणु देवी ने बताया कि यहां बीडीओ का जनता दरबार लगता ही नहीं है. उन्हें जनता दरबार के बारे में कोई सूचना भी नहीं दी जाती. बीडीओ के यहां से बराबर नदारद रहने के चलते कर्मी भी समय पर नहीं आते है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन