गुणवत्तापूर्ण शक्षिा को तत्पर रहें शक्षिक : अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को तत्पर रहें शिक्षक : अध्यक्ष सोनबरसा प्रखंड के भुतही में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक सीतामढ़ी . सोनबरसा प्रखंड के भुतही स्थित शिक्षा लोक पब्लिक स्कूल में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बीके मिश्रा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी. मौके पर पूर्व से […]

विज्ञापन

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को तत्पर रहें शिक्षक : अध्यक्ष सोनबरसा प्रखंड के भुतही में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक सीतामढ़ी . सोनबरसा प्रखंड के भुतही स्थित शिक्षा लोक पब्लिक स्कूल में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बीके मिश्रा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी. मौके पर पूर्व से गठित कार्यकारिणी को भंग कर नये कार्यकारिणी का गठन किया गया. प्रखंड अध्यक्ष के पद पर संत सितारा पब्लिक स्कूल, भुतही के निदेशक डाॅ. अजय कुमार को मनोनीत किया गया. इसी प्रकार बाल विकास विद्या मंदिर, जमुआ के निदेशक प्रदीप कुमार को सचिव, न्यू प्रभात तारा पब्लिक स्कूल, परसा मोड़ के निदेशक नागेंद्र प्रसाद को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया. जिलाध्यक्ष श्री मिश्रा ने बैठक में मौजूद विभिन्न स्कूल के निदेशक व प्राचार्य को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए तत्पर रहने की बात कही. साथ ही संघ की महत्ता पर प्रकाश डाला. मौके पर पर्यवेक्षक के रूप में जिला एसोसिएशन के शिक्षा सचिव महेश कुमार, प्रशासनिक सचिव संजय कुमार शर्मा, संजय रवि, रमेश शुक्ला के अलावे राजेश कुमार, प्रमोद कुमार, शंभु बैठा, उमेश कुमार, राजेंद्र महतो, राधेश्याम कुमार, राकेश कुमार, प्रेम कुमार, राज नारायण साह, अहमद रजा, तेज नारायण साह, सुनील कुमार, राम दुलार साह, शैलेंद्र मिश्र, चंदा कुमारी, कुमारी मांडवी, शशिभूषण साह व राम प्रताप अग्रवाल, रामनरेश साह समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन