प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त बच्चे पुरस्कृत

Updated:
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त बच्चे पुरस्कृत फोटो-20 व 21 बच्चों को पुरस्कृत करते प्रधान व शिक्षक परिहार. प्रखंड के मध्य विद्यालय, विशनपुर में तरंग कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. उद्घाटन शिक्षक संघ के महासचिव निर्भय प्रसाद ने किया. अध्यक्षता प्रधान शिक्षिका रेखा कुमारी ने की. 100 मीटर दौड़ में जीतू कुमारी, […]

विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त बच्चे पुरस्कृत फोटो-20 व 21 बच्चों को पुरस्कृत करते प्रधान व शिक्षक परिहार. प्रखंड के मध्य विद्यालय, विशनपुर में तरंग कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. उद्घाटन शिक्षक संघ के महासचिव निर्भय प्रसाद ने किया. अध्यक्षता प्रधान शिक्षिका रेखा कुमारी ने की. 100 मीटर दौड़ में जीतू कुमारी, रेहान रेजा, शब्द में साक्षी कुमारी, कबड्डी में रामकुमार, ताजमुन निशा व कंचन कुमारी के अलावा अन्य प्रतियोगिता के लिए बच्चों का चयन किया गया. चयनित बच्चे पांच जनवरी को बीआरसी स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे. प्रथम आये सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर जफर आलम, विजय कुमार, अबुल हसन अंसारी, सुशील कुमार, मो फैजान व तनवीर समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन