परसा मंदिर से फिंगर प्रिंट लेकर लौटी टीम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
परिहार : प्रखंड के परसा गांव स्थित राम जानकी मंदिर से भगवान राम, सीता व लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी के मामले की जांच के लिए शुक्रवार को पटना से फिंगर प्रिंट ब्यूरो की तीन सदस्यीय टीम आयी थी. टीम ने सबसे पहले रस्सी से मंदिर को घेर कर सुरक्षा कवच बनाया. उसके […]
विज्ञापन
परिहार : प्रखंड के परसा गांव स्थित राम जानकी मंदिर से भगवान राम, सीता व लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी के मामले की जांच के लिए शुक्रवार को पटना से फिंगर प्रिंट ब्यूरो की तीन सदस्यीय टीम आयी थी.
टीम ने सबसे पहले रस्सी से मंदिर को घेर कर सुरक्षा कवच बनाया. उसके बाद जांच शुरू की गयी. आधा घंटे से अधिक समय तक टीम मौजूद रही. इस दौरान जगह-जगह से फिंगर प्रिंट लिये गये.
अष्टधातु की मूर्ति होने पर शक
टीम के अधिकारियों ने अपना नाम नहीं बताया. टीम का कहना था कि जिस व्यक्ति ने मंदिर के पुजारी को नगद 60 हजार दान स्वरूप दिया था, उसका इस चोरी में हाथ हो सकता है.
बताया कि मंदिर पर बराबर आने वाले लोगों का ही इसमें हाथ हो सकता है. टीम ने कहा कि स्थल देखने से मूर्तियां अष्टधातु की होंगी, पर शक है. हालांकि मंदिर से भगवान राम व अन्य की मूर्तियों को चोरी कर लिया जाना गंभीर बात है. जांच के दौरान बेला थानाध्यक्ष राजेश चौधरी व उज्जवल कुमार भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










