खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सीतामढ़ी. डुमरा प्रखंड के चक महिला मवि के संकुल संसाधन केंद्र पर शुक्रवार को संकुल स्तरीय बिहार सब जूनियर स्पोर्ट मीट तरंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें संकुलाधीन मवि में चक महिला, खरका, मधुबन, परोरी पूर्वी, पुनौरा, बुनियादी विद्यालय राघोपुर बखरी, कोकना एवं करनहिया के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता […]

विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सीतामढ़ी. डुमरा प्रखंड के चक महिला मवि के संकुल संसाधन केंद्र पर शुक्रवार को संकुल स्तरीय बिहार सब जूनियर स्पोर्ट मीट तरंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें संकुलाधीन मवि में चक महिला, खरका, मधुबन, परोरी पूर्वी, पुनौरा, बुनियादी विद्यालय राघोपुर बखरी, कोकना एवं करनहिया के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता के लंबी कूद, ऊंची कूद, 100 व 400 मीटर दौड़, कबड्डी, सुगम संगीत, कविता, पेंटिंग समेत कई प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. संचालक सत्य प्रकाश ज्ञानी एवं समन्वयक आमोद कुमार मधुकर ने सफल प्रतिभागी को कलम, कॉपी व स्केच पेन प्रदान किया. मौके पर खेल शिक्षक अरुण कुमार, सुभाष चंद्र सहनी, धीरेंद्र कुमार, पवित्र साह, साधनसेवी रवींद्र झा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन