नगर में वद्यिुत कवर वायर बिछाने का कार्य धीमा

Updated:
विज्ञापन

नगर में विद्युत कवर वायर बिछाने का कार्य धीमा नगर पार्षद ने डीएम को आवेदन देकर निर्देशित करने की मांग कीसीतामढ़ी. नगर पार्षद सह जिला योजना समिति के सदस्य धनंजय कुमार ने गुरुवार को डीएम को आवेदन देकर नगर परिषद् क्षेत्र के रिंग बांध के अंदर विद्युत विभाग द्वारा लगाये जा रहे कवर वायर बिछाने […]

विज्ञापन

नगर में विद्युत कवर वायर बिछाने का कार्य धीमा नगर पार्षद ने डीएम को आवेदन देकर निर्देशित करने की मांग कीसीतामढ़ी. नगर पार्षद सह जिला योजना समिति के सदस्य धनंजय कुमार ने गुरुवार को डीएम को आवेदन देकर नगर परिषद् क्षेत्र के रिंग बांध के अंदर विद्युत विभाग द्वारा लगाये जा रहे कवर वायर बिछाने का कार्य शेष भागों में यथाशीघ्र पूरा करने के लिए विभाग को निर्देशित करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि नगर परिषद् क्षेत्र के रिंग बांध के अंदर विद्युत विभाग द्वारा कवर वायर बिछाने का कार्य धीमी गति से चल रहा है. वर्षों पूर्व लगाये गये विद्युत तार अत्यधिक जर्जर होने के कारण आये दिन तार टूट कर गिरने से कई लोगों की मृत्यु और दुर्घटना हो चुकी है. नगर प्रधान मुख्य पथ के साथ कोट बाजार, महावीर स्थान, पुरानी बाजार, राणी सती मंदिर मार्ग, ब्रह्म स्थान, डॉ कमल कांत दता रोड, चुल्हाइ साह धर्मशाला रोड, चंपानगर, मिरचाइपट्टी, कपरौल रोड, भवदेपुर, मेला रोड, गांधी चौक, लक्ष्मी हाइस्कूल के पीछे, रामपदार्थ नगर, किरण सिनेमा के पीछे, लक्ष्मणा नगर, नगर उद्यान, हॉस्पिटल रोड, गुदरी बाजार, सिनेमा रोड में कवर वायर बिछाने का कार्य अब तक आरंभ नहीं किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन