मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सीतामढ़ी : गर थाने की पुलिस ने गुरुवार को मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा किया है. नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर जयनारायण प्रसाद के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने छापेमारी कर गिरोहमें शामिल तीन चोर को गिरफ्तारकिया है. इन चोरों के पास से चोरी का एक मोबाइल भी बरामद किया गया है. नगर थानाध्यक्ष ने […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : गर थाने की पुलिस ने गुरुवार को मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा किया है. नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर जयनारायण प्रसाद के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने छापेमारी कर गिरोहमें शामिल तीन चोर को गिरफ्तारकिया है.
इन चोरों के पास से चोरी का एक मोबाइल भी बरामद किया गया है. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार राजा कुमार पिता उमा मंडल, प्रेम कुमार पटेल पिता रामवृक्ष पटेल एवं लव कुमार पिता लक्ष्मण साह भवदेपुर गोट(रीगा) का रहनेवाला है.
वहीं गिरोह का सरगना संदीप कुमार उर्फ भुलन पिता वासुदेव साह पुलिस गिरफ्त से बाहर है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए चिह्नित जगहों पर छापेमारी की जा रही है. वह छपरा जिले के बरका कन्हौली गांव का रहनेवाला है. शहर के एक कैटरर के यहां रह कर वह बैरा का काम करता था. इसकी आड़ में उसने चोर का गिरोह तैयार किया था, जिसके माध्यम से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था.
इएमआइ के आधार पर पहुंची पुलिस
थानाध्यक्ष ने बताया कि चार मइ को नगर के भवदेपुर गुमटी स्थित सौरभ कुमार की मोबाइल दुकान में शटर तोड़ कर नौ मोबाइल की चोरी हुई थी. इस संदर्भ में सौरभ ने थाने में प्राथमिक कांड संख्या-263/15 दर्ज कराया था. पुलिस अनुसंधान के क्रम में चोरी गयी मोबाइल के इएमआइ के आधार पर गिरोह तक पहुंचा जा सका.
नक्सली कांड में आरोपित मुकेश गिरफ्तार
सीतामढ़ी/बेलसंड : नीय थाने की पुलिस ने पांच वर्ष पूर्व हुए नक्सली कांड में आरोपित मुकेश राम को ओलीपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी कांड संख्या-30/10 दर्ज था. मालूम हो कि नक्सलियों ने बेलसंड बाजार स्थित एक गैस गोदाम पर लूटपाट करने के बाद कदम चौक पर पुलिस दल पर हमला किया था.
राजा से पूछताछ में हुआ खुलासा
पुलिस ने पहले राजा को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू की, जिसमें उसने खुलासा किया कि उसने चोरी गयी एक मोबाइल प्रेम कुमार पटेल के हाथों 12 सौ रुपये में बेचा है. वही मोबाइल प्रेम ने लव के हाथ 18 सौ रुपये में बेच दिया. इसी क्रम में तीनों को दबोच लिया गया. पूछताछ में तीनों ने चोरी में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है. छापेमारी में अवर निरीक्षक राकेश गोसाईं के अलावा सअनि आस नारायण प्रसाद शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










