रिटायर्ड रेलकर्मियों ने मनाया पेंशनर्स डे

Updated:
विज्ञापन

रिटायर्ड रेलकर्मियों ने मनाया पेंशनर्स डे फोटो-16 कार्यक्रम में मौजूद सेवानिवृत्त रेलकर्मी सरकार से वन रैंक वन पेंशन समेत पांच सूत्री मांग17 दिसंबर 1982 को सर्वोच्च न्यायालय ने दिया था फैसलासीतामढ़ी. ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस एसोसिएशन की स्थानीय शाखा द्वारा गुरुवार को सीतामढ़ी रेल परिसर में पेंशनर्स डे मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष […]

विज्ञापन

रिटायर्ड रेलकर्मियों ने मनाया पेंशनर्स डे फोटो-16 कार्यक्रम में मौजूद सेवानिवृत्त रेलकर्मी सरकार से वन रैंक वन पेंशन समेत पांच सूत्री मांग17 दिसंबर 1982 को सर्वोच्च न्यायालय ने दिया था फैसलासीतामढ़ी. ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस एसोसिएशन की स्थानीय शाखा द्वारा गुरुवार को सीतामढ़ी रेल परिसर में पेंशनर्स डे मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष सनत कुमार ठाकुर ने की. वक्ताओं ने कहा कि आज ही के दिन 17 दिसंबर 1982 को सर्वोच्च न्यायालय ने डीएस नकारा बनाम भारत सरकार के केस में ऐतिहासिक निर्णय दिया था कि कर्मचारियों का पेंशन उसका अधिकार है न कि कोई दया या भिक्षा. यह तो कर्मचारियों द्वारा किये गये कार्य के कारण हैं. यह ऐतिहासिक फैसला माननीय न्यायाधीश चंद्र युद्ध द्वारा दिया गया था. इस फेडरेशन का मुख्य कार्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सहायता पहुंचाना है. अभी-अभी हमारे प्रयास से रक्सौल मुख्यालय के 15 सेवानिवृत्त गैंग मैन और गेट मैन के लंबित भुगतान को समस्तीपुर मंडल के लेखाधिकारी द्वारा वेट कराया गया. फेडरेशन की मुख्य मांगों में वन रैंक वन पेंशन, प्रथम श्रेणी पास धारक के साथ कंपेनियन मुक्त स्वीकृत किया जाना, रेल परिसर सीतामढ़ी में फेडरेशन के कार्यालय के लिए एक कमरा आवंटित किये जाने, चिकित्सा भत्ता कम से कम दो हजार रुपये प्रतिमाह साथ ही महंगाई भत्ता में वृद्धि के साथ शहर के नर्सिंग होम में चिकित्सा सुविधा तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सीतामढ़ी में ही मानार्थ पास जारी करने की सुविधा शामिल हैं. कार्यक्रम में सचिव एचपी श्रीवास्तव, बीपी यादव, एसडी पंडित, बीके सिंह, विमल चंद्र चौधरी, रामचंद्र लाल, दिलीप कुमार झा, आरबी चौधरी, गौरीशंकर प्रसाद, रघुवीर सिंह, सुरेंद्र कुमार ठाकुर, प्रह्लाद सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन