विभन्नि प्रतियोगिता में 34 छात्र-छात्राएं चयनित
विभिन्न प्रतियोगिता में 34 छात्र-छात्राएं चयनित बीआरसी से जिला प्रतियोगिता में भाग लेंगेसुप्पी. बिहार जूनियर स्पोट्स मिट-2015 तरंग कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र के बरहरवा सीआरसी पर गुरुवार को 100 मीटर, 400 मीटर रिले दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, पेंटिंग, वॉलीबॉल, क्विज प्रतियोगिता, सुगम संगीत व कविता लेखन समेत अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया […]
विभिन्न प्रतियोगिता में 34 छात्र-छात्राएं चयनित बीआरसी से जिला प्रतियोगिता में भाग लेंगेसुप्पी. बिहार जूनियर स्पोट्स मिट-2015 तरंग कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र के बरहरवा सीआरसी पर गुरुवार को 100 मीटर, 400 मीटर रिले दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, पेंटिंग, वॉलीबॉल, क्विज प्रतियोगिता, सुगम संगीत व कविता लेखन समेत अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़हरवा सीआरसी क्षेत्र के सभी विद्यालयों की छात्र-छात्राएं शामिल हुए. इसमें 17 लड़के व 17 लड़कियां बीआरसी स्तर पर प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए. 19 दिसंबर को अख्ता, मसाही व 18 दिसंबर को मोहिनी मंडल व नरहा सीआरसी में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है. जबकि परवाहा सीआरसी में 14 दिसंबर को प्रतियोगिता गया था. यहां बता दें कि सीआरसी से चयनित छात्र को बीआरसी से चयनित कर जिला स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जायेगा. मौके पर सीआरसीसी मुकेश कुमार, संचालक विमल कुमार, बीआरसी प्रभारी जगत कुमार सिंह व कई शिक्षक व बच्चे मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










