जनता दरबार में डीएम ने सुनी समस्याएं

Updated:
विज्ञापन

जनता दरबार में डीएम ने सुनी समस्याएंफोटो-5 जनता दरबार में कतारबद्ध आवेदकसीडीपीओ समेत अन्य पर गंभीर आरोप जनता दरबार में उमड़ी आवेदकों की भीड़डीपीओ पर भी टाल-मटोल करने की शिकायतडुमरा. समाहरणालय में गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें दर्जनों आवेदकों ने समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया. डीडीसी ए रहमान ने संबंधित […]

विज्ञापन

जनता दरबार में डीएम ने सुनी समस्याएंफोटो-5 जनता दरबार में कतारबद्ध आवेदकसीडीपीओ समेत अन्य पर गंभीर आरोप जनता दरबार में उमड़ी आवेदकों की भीड़डीपीओ पर भी टाल-मटोल करने की शिकायतडुमरा. समाहरणालय में गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें दर्जनों आवेदकों ने समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया. डीडीसी ए रहमान ने संबंधित अधिकारियों को जांच की जिम्मेवारी सौंपा. इस दौरान नानपुर निवासी शिप्रा ने नानपुर सीडीपीओ के विरुद्ध शिकायत करते हुए कहा कि केंद्र संख्या-121 पर सेविका पद के लिए आवेदन दिया था, लेकिन सीडीपीओ, डीपीओ से मार्गदर्शन मांगने को लेकर टाल-मटोल करती आ रही है. जबकि डीपीओ ने 16 मार्च को ही पूर्व के चौहद्दी के आधार पर नये ढंग से मैपिंग करा कर उसकी स्वीकृति पंचायत समिति से प्राप्त कर चयन की कार्रवाई का आदेश दिया है. इसी तरह से रुन्नीसैदपुर के अथरी निवासी बबीता कुमारी ने केंद्र संख्या-368 के पोषक क्षेत्र सर्वेक्षण में पर्यवेक्षिका विभा सिन्हा व सेविका नीलम देवी के द्वारा अनियमितता बरतने का आरोप लगाया. वहीं बथनाहा के कमलदह पंचायत के डेंगराही टोला निवासी लालबाबू दास समेत अन्य ग्रामीणों ने वार्ड संख्या-14 में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन में केंद्र संचालन की मांग किया है. नगर परिषद सीतामढ़ी वार्ड संख्या-23 निवासी रिंकू कुमारी ने बताया कि मेधा सूची में प्रथम स्थान पर नाम नहीं रहने के बावजूद आमसभा में केंद्र संख्या-56 पर उसका चयन नहीं हो पा रहा है. इसी तरह राजोपट्टी निवासी इम्तेयाज अंसारी ने भूमि संबंधी शिकायत किया है. वहीं रीगा निवासी जितेंद्र कुमार झा ने रकवा सुधार के संबंध में डीएम को जनता दरबार में आवेदन दिया है. मौके पर एसडीसी मंजूर अली, कुमारिल सत्य नंदन समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन