उदघाटन तो हुआ पर चिकत्सिक का पता नहीं
उदघाटन तो हुआ पर चिकित्सक का पता नहीं फोटो नंबर- 4 पीएचसी, रीगा रीगा पीएचसी के नये भवन का हाल रीगा. प्रखंड मुख्यालय में 3.50 करोड़ की लागत से पीएचसी का नया भवन बना है. इसमें 30 बेड की सुविधा है. लेकिन भवन का उदघाटन कब व किसने किया, जनता को पता नहीं हैं. बताया […]
उदघाटन तो हुआ पर चिकित्सक का पता नहीं फोटो नंबर- 4 पीएचसी, रीगा रीगा पीएचसी के नये भवन का हाल रीगा. प्रखंड मुख्यालय में 3.50 करोड़ की लागत से पीएचसी का नया भवन बना है. इसमें 30 बेड की सुविधा है. लेकिन भवन का उदघाटन कब व किसने किया, जनता को पता नहीं हैं. बताया जाता है कि विस चुनाव को लेकर लागू आचार संहिता के दौरान ही सीएस की मौजूदगी में पूर्व विधायक मोतीलाल प्रसाद से उदघाटन करा लिया गया था. स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त पीएचसी का उदघाटन तो कर दिया गया लेकिन लंबे अर्से से पीएचसी में चिकित्सक नहीं हैं. इस कारण लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि को अवगत करवाया गया लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है. बता दें कि रीगा दरबार द्वारा पीएचसी के लिए भूमि उपलब्ध करायी गयी थी. 11 माह से नहीं हैं चिकित्सकपीएचसी में करीब 11 माह से चिकित्सक नहीं हैं. प्रभारी के प्रभार में सुप्पी पीएचसी के प्रभारी हैं. वे माह में एक-दो दिन आ पाते हैं और वो भी सिर्फ हाजिरी बनाने के लिए. उनके मोबाइल का स्विच ऑफ रहता है. यहां होमियोपैथिक चिकित्सक अशोक शर्मा, आयुष चिकित्सक रोहित कुमार, दंत चिकित्सक बीएन चौधरी व डाॅ अरुण कुमार सिंह हैं. बुनियादी स्वास्थ्य कार्यकर्ता अर्जुन प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, किशोर प्रसाद व कंपाउंडर ओमप्रकाश यादव के सहारे यह पीएचसी चल रहा है. प्रसव की सुविधा नहीं चिकित्सक के नहीं रहने के चलते महिलाओं को प्रसव की भी सुविधा नहीं मिल पा रही है. प्रसव वाली महिलाओं को निजी चिकित्सक के यहां ले जाया जाता है. प्रखंड क्षेत्र में दो ए पीएचसी व 18 उपकेंद्र है. स्वास्थ्य प्रबंधक अरुण कुमार प्रशांत कहते हैं कि चिकित्सक के अभाव में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इधर, भाजपा नेता चंदेश्वर पूर्वे, संजीव चौधरी व मिट्ठू राजा ने कहा है कि 15 दिनों के अंदर अस्पताल की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो पीएचसी के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन व बाद में अनशन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










