छापेमारी से दवा दुकानदारों में मची हड़कंप
सीतामढ़ी : स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को शहर के हनुमान ट्रेडर्स नामक दवा की दुकान में विभागीय प्रधान सचिव के आदेश के आलोक में छापेमारी की. उक्त दुकान से बगैर बिल के 11 प्रकार की दवा मिली है. टीम द्वार पूछे जाने पर दवा दुकानदार बिल के बारे में बताने से इनकार किया. […]
सीतामढ़ी : स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को शहर के हनुमान ट्रेडर्स नामक दवा की दुकान में विभागीय प्रधान सचिव के आदेश के आलोक में छापेमारी की. उक्त दुकान से बगैर बिल के 11 प्रकार की दवा मिली है. टीम द्वार पूछे जाने पर दवा दुकानदार बिल के बारे में बताने से इनकार किया.
वही टीम ने उक्त दवा को जब्त कर लिया है. संदेहास्पद दवाएं भी जांच में आठ प्रकार की दवाओं पर संदेह व्यक्त किया गया. अधिकारियों का कहना था कि जांच के बाद ही इन दवाओं के बारे में कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है. टीम ने आठों प्रकार की दवाओं को जब्त कर लिया. बाद में अलग-अलग डब्बा में दवाओं को सील किया गया.
ड्रग इंस्पेक्टर दयानंद वर्मा ने बताया कि जब्त दवाओं को जांच के लिए पटना भेजा जायेगा. दुकान से नया रैपर मिलाबताया जाता है कि किरण चौक स्थित हनुमान ट्रेडर्स नामक दुकान से दवाओं की थोक बिक्री की जाती है. जांच में टीम को नया रैपर भी मिला. इससे शंका व्यक्त की जा रही है कि यहां दवा की पैकिंग तो नहीं की जाती है.
कुछ दवाएं ऐसी मिली जो एक ही प्रकार की थी, पर उसका कलर अलग-अलग था. विक्रय अभिलेख अद्यतन नहीं ड्रग इंस्पेक्टर वर्मा ने बताया कि दुकानदार द्वारा विक्रय अभिलेख नहीं दिखाया गया. इससे जाहिर है कि अभिलेख अद्यतन नहीं हैं. इन तमाम बिंदुओं को ध्यान में रख कर गहन जांच की जा रही है.
टीम की इस छापेमारी से शहर के अन्य दुकानदारों के चेहरे पर परेशानी की लकीरें दिखने लगी हैं. सदर अनुमंडल के कार्यपालक दंडाधिकारी शिलानाथ सिन्हा के नेतृत्व में गठित टीम में ड्रग इंस्पेक्टर के अलावा शिवहर के ड्रग इंस्पेक्टर उत्तम सिंह व योगेंद्र प्रसाद, उपेंदु कुमार, पुपरी के ड्रग इंस्पेक्टर अशोक कुमार समेत अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










