स्कूल को भूमि के लिए विभाग गंभीर नहीं

Updated:
विज्ञापन

स्कूल को भूमि के लिए विभाग गंभीर नहीं फोटो नंबर-4 मध्य विद्यालय सिंघाचौरी. दो स्कूलों के लिए भूमि देने को मुखिया तैयार बोखड़ा. प्रखंड में स्कूल भवनों के निर्माण का बुरा हाल है. भवन के अभाव में कई प्राथमिक विद्यालयों का संचालन दूसरे स्कूल से टैग कर चलाया जा रहा है. स्थिति यह है कि […]

विज्ञापन

स्कूल को भूमि के लिए विभाग गंभीर नहीं फोटो नंबर-4 मध्य विद्यालय सिंघाचौरी. दो स्कूलों के लिए भूमि देने को मुखिया तैयार बोखड़ा. प्रखंड में स्कूल भवनों के निर्माण का बुरा हाल है. भवन के अभाव में कई प्राथमिक विद्यालयों का संचालन दूसरे स्कूल से टैग कर चलाया जा रहा है. स्थिति यह है कि भूमि की उपलब्धता के बावजूद विभाग निबंधन नहीं करा पा रहा है. विभाग की शिथिलता के चलते बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है. मुखिया ने दी जमीन सिंघाचौरी मुखिया नुजहत खातून कहतीं हैं कि जिस स्कूल में भवन की जरूरत नहीं है, वहां भवन का निर्माण कराया जा रहा है और जहां जरूरत है, वहां के लिए विभाग गंभीर ही नहीं हैं. वह दो स्कूलों के लिए भूमि देने के लिए इच्छुक हैं, तो विभाग निबंधन कराने के प्रति लापरवाह बना हुआ है. बोखड़ा प्रखंड में ही एक गांव में बिना निबंधन के ही एक निजी जमीन पर स्कूल का भवन बना दिया गया है. बताया जाता है कि भूमिदाता के अभाव में करीब दो वर्ष से प्राथमिक विद्यालय, फकीर तकिया व प्राथमिक विद्यालय, पुरबारी टोल का संचालन मध्य विद्यालय, सिंघाचौरी में किया जा रहा है. वहां जाने में बच्चों को काफी परेशानी होती है. इसका आभास विभाग के पदाधिकारी व अभियंताओं को भी है. बावजूद जमीन का निबंधन कराने व भवन बनाने के प्रति लापरवाही बरती जा रही है. दोनों स्कूलों के लिए उनके पति दो-दो कट्ठा जमीन दान करने को तैयार हैं. डीपीओ स्थापना प्रेमचंद्र ने बताया कि इस समस्या का निदान शीघ्र किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन