ज्ञानदीप के शक्षिक व बच्चों ने की सड़क मरम्मत
ज्ञानदीप के शिक्षक व बच्चों ने की सड़क मरम्मत फोटो नंबर- 1 सड़क मरम्मत को जाते शिक्षक व बच्चे. सीतामढ़ी. ज्ञानदीप सेंट्रल स्कूल, ज्ञानदीप कॉलोनी बरियारपुर के बच्चों व शिक्षकों ने मोहनपुर से बरियारपुर चौक की ओर जाने वाली कच्ची सड़क का मरम्मत किया. विद्यालय के निदेशक विजय कुमार ने बताया कि उक्त सड़क काफी […]
ज्ञानदीप के शिक्षक व बच्चों ने की सड़क मरम्मत फोटो नंबर- 1 सड़क मरम्मत को जाते शिक्षक व बच्चे. सीतामढ़ी. ज्ञानदीप सेंट्रल स्कूल, ज्ञानदीप कॉलोनी बरियारपुर के बच्चों व शिक्षकों ने मोहनपुर से बरियारपुर चौक की ओर जाने वाली कच्ची सड़क का मरम्मत किया. विद्यालय के निदेशक विजय कुमार ने बताया कि उक्त सड़क काफी जर्जर हो गया था. इस रास्ते से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही थी. उक्त समस्या को लेकर प्राचार्या अर्पणा कुमारी ने विद्यालय में इसकी चर्चा की और बातों-बात में सभी शिक्षक व बच्चे सड़क मरम्मत करने को तैयार हो गये. प्राचार्या ने बच्चों व शिक्षकों को बताया पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में रुचि लेना पढ़े-लिखें लोगों का धर्म है. इसके बाद निदेशक श्री कुमार के नेतृत्व में प्राचार्या, शिक्षक सुनील कुमार, लालबाबू राय, रंजीत कुमार, रामवेश कुमार, विद्यासागर, शशिकांत सिंह, मुकेश रजक, राजेश कुमार, अभिषेक कुमार, सरिता कुमारी, साक्षी कुमारी व विद्यालय के बच्चों ने देखते हीं देखते सड़क का मरम्मत कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










