कला मंच के संरक्षक मनोनीत
कला मंच के संरक्षक मनोनीत सीतामढ़ी. जिले में साहित्य व कला के विकास को लेकर प्रयासरत भारत-नेपाल के पत्रकारों का संगठन मीडिया फॉर बॉर्डर हारमोनी ने बुधवार को कला मंच का गठन किया है. संगठन के संयोजक वाल्मीकि कुमार ने बताया कि संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र तिवारी ने जिले के हिंदी उर्दू के वरीय […]
कला मंच के संरक्षक मनोनीत सीतामढ़ी. जिले में साहित्य व कला के विकास को लेकर प्रयासरत भारत-नेपाल के पत्रकारों का संगठन मीडिया फॉर बॉर्डर हारमोनी ने बुधवार को कला मंच का गठन किया है. संगठन के संयोजक वाल्मीकि कुमार ने बताया कि संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र तिवारी ने जिले के हिंदी उर्दू के वरीय साहित्यकारों को मंच का संरक्षक मनोनीत किया है. इसमें इ सचींद्र कुमार हीरा, डॉ कल्याणी शाही, डॉ आनंद प्रकाश वर्मा, डॉ (प्रो) गणेश राय, सुरेश वर्मा, शफी अजीज एवं तौहीद अश्क शामिल हैं. केंद्रीय अध्यक्ष श्री तिवारी ने संरक्षक सदस्यों को मनोनयन पर बधाई दी है. साथ ही जिले में साहित्य के विकास को लेकर जारी इनके प्रयास को सराहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










