कोहरे ने थामी पहिये की रफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कोहरे ने थामी पहिये की रफ्तार शिवहर. मौसम के मिजाज में बदलाव के साथ-साथ तापमान में गिरावट से जिले में लोग घरों में दुबकने लगे हैं. ठंड के दस्तक से बुधवार को जिले में कोहरा से छाया रहा. सड़कों पर वाहन चालक कोहरा के कारण लाइट जलाकर वाहन चलाते नजर आये. इस संबंध में डॉ […]

विज्ञापन

कोहरे ने थामी पहिये की रफ्तार शिवहर. मौसम के मिजाज में बदलाव के साथ-साथ तापमान में गिरावट से जिले में लोग घरों में दुबकने लगे हैं. ठंड के दस्तक से बुधवार को जिले में कोहरा से छाया रहा. सड़कों पर वाहन चालक कोहरा के कारण लाइट जलाकर वाहन चलाते नजर आये. इस संबंध में डॉ आर के सिंह ने प्रभात खबर से बातचीत में कहा कि बढ़ती ठंड हृदय रोगी व ब्लड प्रेशर के मरीज के लिए घातक साबित हो सकता है. ठंड से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है जिससे हार्टअटेक व लकवा का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए. कहा कि बच्चों को कोल्ड डायरिया व निमोनिया हो सकता है. पांच साल तक के मासूम के लिए ठंड घातक हैं. जन्म लेने वाले बच्चों को गर्म कपड़ों में लपेट कर रखना चाहिए. इधर कृषि वैज्ञानिकों की माने तो आलू की खेती के लिए ठंड नुकसानदेह हो सकता है. जबकि गेहूं के लिए फायदेमंद है. कहा कि इसमें किसान को सावधानी बरतनी चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन