मारपीट कर रुपये छीने, प्राथमिकी
मारपीट कर रुपये छीने, प्राथमिकी रीगा. थाना क्षेत्र के मठवा नहर पुल के समीप मंगलवार की शाम एक युवक को रॉड से मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. वहीं पॉकेट से 16 सौ रुपये छीन लिए. जख्मी साखी गांव निवासी नवीन कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया […]
मारपीट कर रुपये छीने, प्राथमिकी रीगा. थाना क्षेत्र के मठवा नहर पुल के समीप मंगलवार की शाम एक युवक को रॉड से मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. वहीं पॉकेट से 16 सौ रुपये छीन लिए. जख्मी साखी गांव निवासी नवीन कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना के संबंध में पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें बबलू राम, जीवन पासवान, रामश्रेष्ठ राम, शिवशंकर राउत एवं तीन अन्य को आरोपित किया गया है. जानकारी के अनुसार वह रात करीब साढ़े आठ बजे सीतामढ़ी से घर लौट रहा था. रास्ते में उक्त लोगों ने घेर लिया और मारपीट कर लहूलुहान कर दिया. थानाध्यक्ष नफीस अहमद ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










