जेलर के खिलाफ सड़क पर उतरे कक्षपाल
जेलर के खिलाफ सड़क पर उतरे कक्षपाल कई माह से नहीं मिल रहा वेतनफोटो नंबर-12, घरेलू सामान के साथ सड़क पर धरना देते कक्षपाल, 18, क्षतिग्रस्त क्वार्टर डुमरा. स्थानीय मंडलकारा के जेलर की कार्यशैली से क्षुब्ध होकर सभी कक्षपाल बुधवार को सड़क पर उतर गये. घरेलू सामान के साथ कक्षपाल धरना दे रहे थे. काफी […]
जेलर के खिलाफ सड़क पर उतरे कक्षपाल कई माह से नहीं मिल रहा वेतनफोटो नंबर-12, घरेलू सामान के साथ सड़क पर धरना देते कक्षपाल, 18, क्षतिग्रस्त क्वार्टर डुमरा. स्थानीय मंडलकारा के जेलर की कार्यशैली से क्षुब्ध होकर सभी कक्षपाल बुधवार को सड़क पर उतर गये. घरेलू सामान के साथ कक्षपाल धरना दे रहे थे. काफी समय तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा. खास बात यह कि जेल के समीप से गुजरने वाली सड़क को ही धरना देकर बाधित कर दिया गया था. क्या है कक्षपालों का आरोपकक्षपाल शिवशंकर सिंह, रामबिहारी झा, प्रवीण कुमार, सुरेंद्र साह, रवींद्र कुमार, नंदकिशोर राय, द्रोणी प्रकाश, इलियास अंसारी व रेखा समेत अन्य का कहना था कि कई माह से वेतन नहीं मिल रहा है. भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. बाल-बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ने लगा है. वेतन के अभाव में कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. जेलर पर लगाया गंभीर आरोपकक्षपालों के अनुसार सरकारी ड्यूटी के दौरान जेलर द्वारा बराबर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर उन्हें अपमानित किया जाता है. जेलर पर वेतन नहीं देने के अलावा जानबूझ कर क्षतिग्रस्त वाच टावर की मरम्मत नहीं कराने का भी आरोप लगाया गया है. खाली करना पड़ा क्वार्टरबताया जाता है कि वर्षों पूर्व जेल के कक्षपाल व अन्य जेलकर्मी के रहने के लिए जेल से सटे क्वार्टर बनाया गया था. अब वह क्वार्टर काफी जर्जर हो चुका है. कभी भी हादसा हो सकता है. इसी के मद्देनजर काराधीक्षक ने एक दिसंबर को सभी कक्षपालों को पत्र भेज क्वार्टर खाली कर देने का आदेश दिया था. इसके लिए चार दिसंबर तक का समय दिया गया था. जेल अधीक्षक ने यह चेतावनी दी थी कि क्वार्टर खाली नहीं करने पर दिसंबर के वेतन पर रोक लगाने के साथ ही अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी. कई माह से वेतन नही मिलने से क्षुब्ध कक्षपालों का गुस्सा तब और भड़क गया, जब क्वार्टर खाली करने का आदेश मिला. बुधवार को सभी कक्षपाल जेलर के पास पहुंचे. यह सोच कर कि क्वार्टर खाली करने को लेकर कही कोई बीच का रास्ता निकल जाये. कक्षपालों का कहना था कि जेलर द्वारा उनके नहीं सुनी गयी और अविलंब खाली करने का निर्देश दिया गया. धरना के दौरान जेलर को भी आक्रोश का सामना करना पड़ा. क्या कहते हैं जेलरजेलर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कक्षपालों से अभद्र व्यवहार नहीं किया जाता है. वहीं पैन नंबर को लेकर वेतन भुगतान में तकनीकी बाधा उत्पन्न हो रही है. क्वार्टर जर्जर होने के कारण उसे खाली करने का निर्देश दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










