10 को अनशन पर बैठने का नर्णिय

Updated:
विज्ञापन

10 को अनशन पर बैठने का निर्णय सीतामढ़ी. पुलिस प्रशासन द्वारा न्याय नहीं मिलने पर बसबरिया टोला कृष्णा नगर वार्ड संख्या-एक निवासी लाल साह ने सपरिवार 10 दिसंबर को जिला मुख्यालय डुमरा स्थित आंबेडकर स्थल पर अनशन करने का निर्णय लिया है. इस संबंध में श्री साह ने सोमवार को सदर एसडीओ को आवेदन देकर […]

विज्ञापन

10 को अनशन पर बैठने का निर्णय सीतामढ़ी. पुलिस प्रशासन द्वारा न्याय नहीं मिलने पर बसबरिया टोला कृष्णा नगर वार्ड संख्या-एक निवासी लाल साह ने सपरिवार 10 दिसंबर को जिला मुख्यालय डुमरा स्थित आंबेडकर स्थल पर अनशन करने का निर्णय लिया है. इस संबंध में श्री साह ने सोमवार को सदर एसडीओ को आवेदन देकर अनशन स्थल की अनुमति देने की मांग की है. आवेदन में कहा है कि पूर्व में डीएम, एसपी एवं एसडीओ को आवेदन दिया था, लेकिन आज तक उसे न्याय नहीं मिला. मालूम हो कि मामला किरण चौक स्थित शंकर कॉम्पलेक्स में दुकान से जुड़ा है. आरोप है कि हरिशंकर प्रसाद द्वारा उसके दुकान में ताला बंद कर सामान कब्जा कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन