मधेशी मोरचा कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

Updated:
विज्ञापन

मधेशी मोरचा कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस फोटो-29 व 30 विरोध सभा में शामिल नेता गण व अन्यनेपाल में मधेस आंदोलन 109 वें दिन भी जारीनेपाल सरकार के विरोध में जम कर नारेबाजीवक्ताओं ने कहा, आंदोलन दबाने की है कोशिश प्रतिनिधि, बैरगनिया. सीमावर्ती नेपाल के गौर में मधेस आंदोलन मंगलवार को 109 वें दिन भी जारी […]

विज्ञापन

मधेशी मोरचा कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस फोटो-29 व 30 विरोध सभा में शामिल नेता गण व अन्यनेपाल में मधेस आंदोलन 109 वें दिन भी जारीनेपाल सरकार के विरोध में जम कर नारेबाजीवक्ताओं ने कहा, आंदोलन दबाने की है कोशिश प्रतिनिधि, बैरगनिया. सीमावर्ती नेपाल के गौर में मधेस आंदोलन मंगलवार को 109 वें दिन भी जारी रहा. मधेशी मोरचा के कार्यकर्ताओं ने गौर नगरपालिका वार्ड संख्या-एक स्थित राम जानकी धर्मशाला के प्रांगण से जुलूस निकाल कर गौर नगरपालिका का भ्रमण किया. जुलूस में शामिल लोग सरकार के विरोध में नारेबाजी की तथा अपने अधिकार की मांग सरकार से की. जुलूस नो-मेंस लैंड पर जाकर एक सभा में तब्दील हो गई. सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार वार्ता के नाम पर आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है. जबकि मधेस के अधिकारों को लेकर पूर्व सरकार के साथ समझौता हो चुका है. मौके पर पूर्व सभासद बबन सिंह, मोरचा नेता शंभु सुप्रीम, बाबूलाल साह, शंभु गिरी, मुरलीधर चौधरी, धनंजय मिश्र, रामेश्वर यादव, किशोरी यादव समेत अन्य ने सभा को संबोधित किया. आंदोलनकारियों द्वारा गौर-बैरगनिया पथ के नो-मेंस लैंड पर आज भी नाकेबंदी एवं धरना दिया गया. मौलिक अधिकार से वंचित करने की साजिशइधर सर्लाही जिले के मलंगवा में संघीय समावेशी मधेसी गंठबंधन द्वारा मधेस आंदोलन के समर्थन में तथा सरकार के विरोध में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नेपाल सरकार एवं सत्ताधारी दल के नेता जान बूझ कर मधेसियों को उनके मौलिक अधिकारों से वंचित करना चाहती है. वर्तमान संविधान में मधेसियों के साथ भेदभाव की नीति अपनायी गयी है. करो या मरो की है लड़ाईबंद एवं हड़ताल के 109 दिन पूरे होने के बाद भी प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, कांग्रेस अध्यक्ष सुशील कोइराला एवं माओवादी अध्यक्ष प्रचंड मधेसियों की मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. 54 लोगों को आंदोलन के दौरान अपनी जाने गंवानी पड़ी है तथा सैैकड़ों लोग घायल हुए हैं. मधेसियों के लिए यह लड़ाई करो या मरो जैसे है. जब तक मांगे पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर नेपाल सद्भावना पार्टी के अध्यक्ष अनिल कुमार झा, फोरम जनतांत्रिक के अध्यक्ष राजकिशोर यादव, तराई मधेस राष्ट्रीय अभियान के संयोजक जयप्रकाश गुप्ता, राष्ट्रीय मधेस समाजवादी के अध्यक्ष शरद सिंह भंडारी ने सभा को संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन