छह घरों से करीब चार लाख की चोरी

Updated:
विज्ञापन

छह घरों से करीब चार लाख की चोरी बथनाहा. थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव में सोमवार की रात छह घरों से करीब चार लाख रुपये की चोरी का मामला प्रकाश में आया है. ग्रामीणों के अनुसार गांव के स्व सर्वजीत झा, माधवेंद्र झा, अमरेंद्र सिंह, किशुनदेव झा, श्यामदेव झा व राम सिंहासन दास के घर […]

विज्ञापन

छह घरों से करीब चार लाख की चोरी बथनाहा. थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव में सोमवार की रात छह घरों से करीब चार लाख रुपये की चोरी का मामला प्रकाश में आया है. ग्रामीणों के अनुसार गांव के स्व सर्वजीत झा, माधवेंद्र झा, अमरेंद्र सिंह, किशुनदेव झा, श्यामदेव झा व राम सिंहासन दास के घर से चोरों ने लाखों की चोरी कर फरार हो गया. घटना का पता सुबह तब चला, जब लोग सो कर उठे व उनकी नजर तंग मकान व घरों की ओर गयी. पुलिस ने घटना का जायजा लिया है. ग्रामीणों का कहना था कि गत वर्ष भी गांव के एक शिक्षिका के घर से करीब 10 लाख की चोरी कर ली गयी थी. इसके अलावा अजय मिश्र की किराना दुकान से भी रात के अंधेरे में चोरों ने लाखों की चोरी ली गयी थी. पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी, जिसके कारण चोरों का मनोबल और उंचा हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन