कुशवाहा का निधन अपूरणीय क्षति : मश्रिा

Updated:
विज्ञापन

कुशवाहा का निधन अपूरणीय क्षति : मिश्रा सीतामढ़ी. प्रदेश राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के संयुक्त सचिव सह पार्टी के मधुबनी जिला प्रभारी श्रीनिवास कुमार मिश्रा के निवास स्थान पर सोमवार को एक शोकसभा का आयोजन किया गया. जिसमें पार्टी के हरलाखी विधायक सह पार्टी के मधुबनी जिलाध्यक्ष बसंत कुशवाहा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त […]

विज्ञापन

कुशवाहा का निधन अपूरणीय क्षति : मिश्रा सीतामढ़ी. प्रदेश राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के संयुक्त सचिव सह पार्टी के मधुबनी जिला प्रभारी श्रीनिवास कुमार मिश्रा के निवास स्थान पर सोमवार को एक शोकसभा का आयोजन किया गया. जिसमें पार्टी के हरलाखी विधायक सह पार्टी के मधुबनी जिलाध्यक्ष बसंत कुशवाहा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया. श्री मिश्रा ने कहा कि पार्टी के दो विधायक की जीत से पार्टी को जो शक्ति का एहसास था, स्व कुशवाहा के निधन से अपूरणीय क्षति हुई है. उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर स्व कुशवाहा को श्रद्धांजलि दी. मौके पर पार्टी के मधवापुर प्रखंड अध्यक्ष राज प्रकाश उर्फ राजा, हेमंत पासवान, राजेश भारती, संत श्याम बिहारी दास, राम निवास मिश्रा, शैलेंद्र कुमार सिंह, अशोक कुमार, संजय शर्मा, वीरेंद्र यादव, अरुण तिवारी, उमेश कुशवाहा, भोला महतो, अमित कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन