अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, कराया मुक्त

Updated:
विज्ञापन

परसौनी : प्रखंड के परसौनी गांव से बेलसंड तक बागमती की पुरानी धार का अतिक्रमण कर लिया गया था. उस पर झोंपड़ी बना लिया गया था. मंगलवार को एसडीओ सुधीर कुमार के नेतृत्व में नदी की पुरानी धार को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया. वहीं कोरा-खड़गी गांव के पास करीब 10 वर्षों से बांध पर […]

विज्ञापन

परसौनी : प्रखंड के परसौनी गांव से बेलसंड तक बागमती की पुरानी धार का अतिक्रमण कर लिया गया था. उस पर झोंपड़ी बना लिया गया था. मंगलवार को एसडीओ सुधीर कुमार के नेतृत्व में नदी की

पुरानी धार को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया.
वहीं कोरा-खड़गी गांव के पास करीब 10 वर्षों से बांध पर बने दुर्गा मंदिर को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया. मालूम हो कि बरसात में चूहा लग जाने से बांध से पानी का रिसाव होने लगता था, जिससे बांध टूटने की संभावना बनी रहती थी. इसी कारण बरसात से पूर्व बांध को खाली करा दिया गया है.
मौके पर डीसीएलआर प्रदीप कुमार, डीएसपी आरएन तिवारी, इंस्पेक्टर रामाकांत सिंह, बेलसंड थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान व परसौनी थानाध्यक्ष लालबाबू यादव समेत अन्य मौजूद थे.
बेलसंड. बागमती के बायें तटबंध में धनकौल जीरो माइल से सिरसिया रिंग बांध तक बनाये गये झोपड़ी को बल पूर्वक हटाया गया. हाइकोर्ट ने 24 नवंबर तक बांध की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने का आदेश दिया था. मौके पर एसडीओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.
रून्नीसैदपुर : सीओ मृत्युंजय कुमार व थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में बागमती तटबंध को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया. ट्रैक्टर व जेसीबी मशीन की
मदद से दायें तटबंध को बलुआ, नुनौरा व खरहुआ गांव के
अलावा तिलकताजपुर के समीप अतिक्रमण से मुक्त कराया गया. मौके पर सदर एसडीओ संजय कृष्ण भी मौजूद थे. सीओ ने बताया कि नदी के दोनों तटबंध को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन