बिल से 30 फीसदी की होगी कटौती
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सीतामढ़ी : सदर अस्पताल से प्रसव वार्ड की एक बार फिर पोल खुल गयी. वार्ड की बदतर व्यवस्था को डीपीएम समरेंद्र नारायण वर्मा ने गंभीरता से लिया है और आउट सोर्सिग एजेंसी के बिल से 30 फीसदी की कटौती करने की अनुशंसा की है. यह कटौती जुलाई के बिल से की जायेगी. डीपीएम ने पकड़ी […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : सदर अस्पताल से प्रसव वार्ड की एक बार फिर पोल खुल गयी. वार्ड की बदतर व्यवस्था को डीपीएम समरेंद्र नारायण वर्मा ने गंभीरता से लिया है और आउट सोर्सिग एजेंसी के बिल से 30 फीसदी की कटौती करने की अनुशंसा की है. यह कटौती जुलाई के बिल से की जायेगी.
डीपीएम ने पकड़ी गड़बड़ी
डीपीएम ने 31 जुलाई की रात 8:30 बजे सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था. पाया कि प्रसव वार्ड में साफ-सफाई की व्यवस्था समुचित नहीं है. बेड से चादर नदारद था.
बाथरूम गंदा था. पीने की पानी की जगह पर काफी गंदगी पायी थी. मरीज के आसपास सूई फेंके हुए पाये गये. सभी वार्ड के कोने में गंदगी पायी गयी. उन्होंने प्रसव वार्ड के जायजा के दौरान पाया कि मरीज का ब्योरा रजिस्टर के सभी कॉलम में नहीं भरा गया है. प्रसव वार्ड में ममता को नहीं पाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










