कालाबाजारी का 36 बोरा चावल जब्त

Published at :01 Feb 2015 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
कालाबाजारी का 36 बोरा चावल जब्त

फोटो नंबर- 25 चावल को कब्जे में रखे ग्रामीण, 26 बयान दर्ज करते बीडीओ व अवर निरीक्षक बोखड़ा : प्रखंड की बुधनगरा पंचायत के एक डीलर के यहां से कालाबाजारी के लिए ले जाये जा रहे 36 बोरा चावल को ग्रामीणों ने जब्त कर लिया. ग्रामीण कमरे आलम खां व लाल मोहन दास समेत अन्य […]

विज्ञापन

फोटो नंबर- 25 चावल को कब्जे में रखे ग्रामीण, 26 बयान दर्ज करते बीडीओ व अवर निरीक्षक बोखड़ा : प्रखंड की बुधनगरा पंचायत के एक डीलर के यहां से कालाबाजारी के लिए ले जाये जा रहे 36 बोरा चावल को ग्रामीणों ने जब्त कर लिया. ग्रामीण कमरे आलम खां व लाल मोहन दास समेत अन्य ने बताया कि यह चावल डीलर राजकुमार पासवान का है. डीलर द्वारा खाद्यान्न का वितरण न कर कालाबाजार में बेच दिया जाता है. बताया कि एक पिकअप पर चावल ले जाया जा रहा था. पीछा करने पर पिकअप चालक बनौल के चंदेश्वर साह के घर के सामने सड़क पर चावल गिरा कर भाग गया. सूचना पर बीडीओ किशोर कुणाल व अवर निरीक्षक राकेश कुमार मौके पर पहुंचे. दोनों ने चावल जब्त कर बनौल के डीलर कलाम खां के हवाले कर दिया. बीडीओ ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन