Sitamarhi Sadar Hospital: 8 मई का ओपीडी शेड्यूल जारी, जानें किस समय बैठेंगे कौन से डॉक्टर

Updated:
विज्ञापन
Sitamarhi Sadar Hospital

सदर अस्पताल सीतामढ़ी – फोटो: प्रभात खबर

Sitamarhi Sadar Hospital: सीतामढ़ी सदर अस्पताल में 8 मई का ओपीडी शेड्यूल जारी हो गया है. ओपीडी सुबह 9 से 2 और शाम 3 से 5 बजे तक चलेगी. अस्पताल जाने से पहले डॉक्टरों की पूरी ड्यूटी लिस्ट और समय यहां चेक करें…

विज्ञापन

Sitamarhi Sadar Hospital: सीतामढ़ी और इसके आसपास के इलाकों से सदर अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए एक जरूरी खबर है. मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य से अस्पताल प्रशासन ने शुक्रवार, 8 मई के लिए ओपीडी (OPD) का नया शेड्यूल जारी कर दिया है. मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में ओपीडी का संचालन दो पालियों में किया जा रहा है, ताकि लोगों को इलाज के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े.

दो पालियों में चलेगी ओपीडी, जानें समय

सदर अस्पताल में मरीज अपनी बीमारी और जरूरत के अनुसार संबंधित विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श ले सकते हैं. ओपीडी का समय पहली पाली में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है. वहीं, दूसरी पाली शाम 3:00 बजे से शुरू होकर 5:00 बजे तक चलेगी.

यहां देखें डॉक्टरों का पूरा शेड्यूल

मरीजों की जानकारी के लिए विभिन्न विभागों में डॉक्टरों की ड्यूटी का विवरण इस प्रकार है:

मेडिसिन विभाग:

पुरुष (सुबह और शाम): डॉ राजीव कुमार

महिला (सुबह और शाम): डॉ निधि

सर्जरी विभाग:

सुबह और शाम: डॉ संजीव कुमार पाठक

ऑर्थो (हड्डी) विभाग:

सुबह और शाम: डॉ निशांत सौरभ

गायनी (स्त्री रोग) विभाग:

सुबह: डॉ. मंदिरा कुमारी

शाम: डॉ तुलिका सिंह

आई (आंख) विभाग:

सुबह और शाम: डॉ शैलेंद्र कुमार

इएनटी (नाक-कान-गला):

सुबह और शाम: डॉ अभिनिती

डेंटल (दांत):

सुबह और शाम: डॉ रवि शेखर

शिशु विभाग:

सुबह: डॉ हिमांशु शेखर

शाम: डॉ सौरभ कुमार

समय से अस्पताल पहुंचने की अपील

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे ओपीडी के निर्धारित समय का ध्यान रखते हुए ही अस्पताल पहुंचें. समय का पालन करने से अस्पताल में अनावश्यक भीड़ नहीं लगेगी और सभी मरीजों को बिना किसी परेशानी के सुचारू रूप से इलाज मिल सकेगा.

विज्ञापन
Aaruni Thakur

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन