बैरगनिया में SSB और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 बंदूक और चरस के साथ कुख्यात फैजल मंसूरी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

फोटो-1 बरामद हथियार तथा गिरफ्तार अपराधी. | Prabhat Khabar Network

सीतामढ़ी जिले में पुलिस और SSB ने संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल की है. जमुआ घाट से भारी मात्रा में अवैध हथियार, चरस और जिंदा कारतूस के साथ कुख्यात अपराधी फैजल मंसूरी को गिरफ्तार किया गया है. इसके खिलाफ कई जिलों में गंभीर मामले दर्ज हैं.

विज्ञापन

sitamarhi criminal arrested:  सीतामढ़ी जिला के बैरगनिया थाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 51वीं बटालियन की टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल की है. टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जमुआ घाट, लालबकैया नदी के किनारे छापेमारी की. इस दौरान इलाके के एक कुख्यात अपराधी को भारी मात्रा में अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों के साथ रंगे हाथों दबोचा गया. गिरफ्तार बदमाश की पहचान बैरगनिया थाना क्षेत्र के चकवा गांव निवासी फैजल मंसूरी उर्फ छोटे मंसूरी के रूप में की गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

भारी मात्रा में हथियार और चरस बरामद

मामले की जानकारी देते हुए सीतामढ़ी के एसपी अमित रंजन ने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस ने अपराधी के पास से दो देसी दोनाली बंदूक, एक देसी एकनाली बंदूक और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. इसके अलावा उसके पास से 1.296 किलोग्राम चरस जैसा नशीला पदार्थ, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है.

कई जिलों में दर्ज हैं गंभीर मामले

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार फैजल मंसूरी का लंबा और काला आपराधिक इतिहास रहा है. उस पर सीतामढ़ी के बैरगनिया और सुप्पी थानों के अलावा पूर्वी चंपारण जिले के छतौनी और ढाका थानों में हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट तथा मद्य निषेध अधिनियम के तहत कुल 7 गंभीर मामले दर्ज हैं. वर्ष 2022 से 2026 के बीच उस पर चोरी, डकैती, हथियार और शराब तस्करी के कई केस दर्ज किए गए हैं. बैरगनिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गिरी ने बताया कि पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन